किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, कंडोम से भरे बैग और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

रायगढ़ के केलो विहार कॉलोनी में किराए के मकान से सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने एजेंट बनकर छापा मारते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, कंडोम से भरे बैग और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस ने एजेंट बनकर की कार्रवाई, दूसरे राज्यों से लाई गई युवतियां

केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार
पुलिस ने कस्टमर बनकर की रेड, तीन युवतियां और दो युवक पकड़े गए
एक आरोपी एजेंट, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के जिलों से लाई गई थीं लड़कियां


पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना के बाद की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर की केलो विहार कॉलोनी में एक किराए के मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने पूरी योजना के तहत छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक जवान को कस्टमर बनाकर एजेंट के पास भेजा गया। जवान ने पैसे देकर सेक्स वर्कर की डिमांड की, जिसके बाद एजेंट ने सौदेबाजी शुरू कर दी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। पुष्टि होते ही जवान ने बाहर मौजूद टीम को संकेत दिया।

संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां बरामद की गईं, जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इसके साथ ही दो युवक, जिनमें एक मुख्य एजेंट शामिल है, को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियां ओडिशा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली हैं। एजेंट इन्हें दूसरे जिलों और राज्यों से लाकर किराए के मकान में अवैध देह व्यापार करवा रहा था। छापेमारी के बाद मकान की तलाशी में कंडोम और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा क्या शहर में ऐसे अन्य ठिकाने भी सक्रिय हैं। यह मामला छत्‍तीसगढ़ का है।