साइको किलर पूनम का तंत्रिक कनेक्‍शन “आत्मा मुझे ऐसा करने को कहती है”.. और चार बच्‍चों को पानी में डुबोकर मार डाला

हरियाणा में 4 बच्चों की हत्या करने वाली साइको किलर पूनम का खुलासा। सुंदर बच्चों से जलन, तांत्रिक कनेक्शन और पानी में डुबोकर हत्या करने की सनसनीखेज कहानी।

साइको किलर पूनम का तंत्रिक कनेक्‍शन “आत्मा मुझे ऐसा करने को कहती है”.. और चार बच्‍चों को पानी में डुबोकर मार डाला

  • चार मासूम बच्चों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
  • सुंदर बच्चों से नफरत और तांत्रिक कनेक्शन बना हत्या की वजह
  • पानी में डुबोकर मारने का एक जैसा तरीका, चौथी वारदात में हुई गिरफ्तारी

हरियाणा के पानीपत और सोनीपत में चार मासूम बच्चों की पानी में डुबोकर हत्या करने वाली 32 वर्षीय साइको किलर पूनम की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। गिरफ्तारी के बाद मीडिया परेड में उसका चेहरा चुनरी से ढका था, लेकिन उसकी आंखों में ऐसी क्रूरता साफ दिख रही थी, जिसने सभी को सन्न कर दिया।

पानीपत पुलिस के अनुसार आरोपी पूनम ने कबूला है कि वह सुंदर बच्चों, विशेष रूप से लड़कियों से जलन के कारण उन्हें मार देती थी। उसने एक-एक बच्चे को पानी में डुबोकर इसलिए मारा ताकि उसे तसल्ली हो जाए कि बच्चा पूरी तरह मर चुका है और सांस लेने की कोई गुंजाइश न बचे।

दूसरी तरफ, सोनीपत में ससुराल वालों ने बताया कि पूनम खुद को एक युवक की आत्मा के कब्जे में बताती थी। वह आवाज बदलकर कहती थी— “मैंने तीन बच्चों को मार दिया है।”

जांच में पुलिस को एक और बड़ा सुराग मिला कि पूनम का उत्तर प्रदेश के कैराना के एक तांत्रिक से संपर्क था, जो उस पर काला प्रभाव डालता था। परिवार वालों का कहना है कि वह अक्सर कहती थी— “आत्मा मुझे ऐसा करने को कहती है।”

पूनम ने कबूला कि वह चार बच्चों की हत्या कर चुकी है— पहले खुद के 3 वर्षीय बेटे शुभम और ननद की 9 वर्षीय बेटी इशिका को घर की पानी की टंकी में डुबोकर मारा। फिर सिवाह गांव में 6 साल की जिया को टंकी में डुबोया। और चौथी वारदात में नौल्था गांव में शादी समारोह के दौरान 6 वर्षीय विधि को पानी के टब में डुबोकर हत्या की।

शादी में मौजूद लोगों को उसके गीले कपड़ों ने शक में डाला। पूछताछ में जब पुलिस ने साइंटिफिक टेस्ट की बात कही, तो पूनम टूट गई और अपने अपराध की पूरी कहानी बयान कर दी। पुलिस का दावा है कि पूनम दो और बच्चों की हत्या की तैयारी में थी, जिनमें से एक उसका खुद का छोटा बेटा भी था। परिवार में मातम पसरा है। विधि की दादी फूट पड़ीं—“ऐसी हत्यारिन मां किसी के घर न पैदा हो, इससे बेहतर है कोख सूनी रह जाए।”