पेट की छोटी परेशानी बन सकती है बड़ी बीमारी, उजाला सिग्नस अस्पताल ने शुरू किया बड़ा हेल्थ अभियान

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस पर उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पानीपत ने गैस, कब्ज, एसिडिटी और लिवर जांच पर विशेष छूट के साथ हेल्थ अभियान शुरू किया है।

पेट की छोटी परेशानी बन सकती है बड़ी बीमारी, उजाला सिग्नस अस्पताल ने शुरू किया बड़ा हेल्थ अभियान
  • विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस पर उजाला सिग्नस का विशेष हेल्थ अभियान शुरू
  • गैस, कब्ज, एसिडिटी और लिवर जांच पर मिलेगी भारी छूट
  • ₹499 में मिलेगा विशेष गैस्ट्रो स्क्रीनिंग पैकेज

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पानीपत ने पाचन तंत्र और लिवर से जुड़ी बीमारियों को लेकर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच अभियान शुरू किया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पेट और लिवर संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना है।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 22 मई से 31 मई 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान गैस, कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द, अपच और लिवर संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श सुविधाओं पर विशेष छूट दी जाएगी। अभियान के तहत गैस्ट्रो ओपीडी पर 50 प्रतिशत तक की छूट और पाचन स्वास्थ्य से जुड़ी जांचों पर 20 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों के लिए मात्र ₹499 में विशेष गैस्ट्रो स्क्रीनिंग पैकेज भी शुरू किया गया है। इस पैकेज में लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड एब्डोमेन/पेल्विस, ईसीआरपी और पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ का परामर्श शामिल रहेगा। इसके साथ ही एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

अस्पताल के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सुनील जी भट्ट और डॉ. प्रणव वात्सायन ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। कई लोग गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि समय पर जांच गंभीर बीमारियों की पहचान में मदद कर सकती है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि लंबे समय से पेट दर्द, गैस, कब्ज, अपच या लिवर संबंधी किसी समस्या से परेशान हैं तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें। समय पर उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह उत्तर भारत में 26 अस्पताल संचालित कर रहा है। समूह के 800 से अधिक डॉक्टर और 30 स्पेशलिटीज के माध्यम से 6 राज्यों के 19 शहरों में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।