ससुर ने नहाते वक्त खींचे फोटो और दी ब्लैकमेलिंग की धमकी, बॉडी पार्ट्स को गलत तरीके से टच करने के आरोप

पानीपत में बहू ने ससुर पर नहाते वक्त फोटो खींचने, छेड़छाड़, भांग की गोलियां देने और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने दोबारा महिला थाने में शिकायत दी है।

ससुर ने नहाते वक्त खींचे  फोटो और  दी ब्लैकमेलिंग की धमकी,  बॉडी पार्ट्स को गलत तरीके से टच करने के आरोप

बहू ने ससुर पर नहाते वक्त फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए
पहले शिकायत के बाद समझौता हुआ, पर दोबारा मारपीट और धमकियों के आरोप
महिला थाने पर कार्रवाई न करने का भी आरोप, सबूत होने की बात कही


 पानीपत में एक बहू ने अपने ससुर पर नहाते हुए फोटो खींचने, छेड़छाड़ करने, नशे की गोलियां देने और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति महीने में एक-दो बार घर आता है और इसी अवसर का फायदा उठाकर ससुर उसकी इज्जत से खिलवाड़ करता था।

पीड़िता के अनुसार, ससुर किचन में चाय-पानी के बहाने आता था और उसके बॉडी पार्ट्स को गलत तरीके से टच करता था। दारू पीकर गंदी बातें करता था। आरोप है कि ससुर ने उसे भांग की गोलियां प्रसाद बताकर खिलाने की कोशिश की।

बहू का कहना है कि इसी दौरान उसने नहाते वक्त उसकी फोटो खींच ली और धमकाया कि यदि वह परिवार में किसी को बताएगी तो वह फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर देगा

पीड़िता ने पहले इस मामले में महिला थाना जाकर लिखित शिकायत दी थी। थाना पुलिस ने फोटो देखकर कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में ससुर ने माफी मांगकर समझौता करवा लिया और बहू ने शिकायत वापस ले ली।

बहू का आरोप है कि समझौते के बाद भी ससुर की हरकतें नहीं रुकीं। वह घर में दोबारा मारपीट करने लगा और मोबाइल फोन तक बेच दिया ताकि कोई सबूत न रहे। पीड़िता के अनुसार, उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत मौजूद हैं।

बहू ने बताया कि जब उन्होंने घर छोड़ने की बात कही तो ससुर, जेठ और जिठानी ने उसे और उसके बच्चे को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। घर पहुंचने पर बहू के अनुसार, ससुर और जेठ लोहे की सरिया लेकर उसे मारने के लिए खड़े थे

पीड़िता का कहना है कि महिला थाना पुलिस कार्रवाई से बच रही है और दावा कर रही है कि “फोटो देखी ही नहीं”, जबकि पीड़िता के अनुसार उन्होंने फोटो थाना में दिखाए थे।

मामले की तहरीर दोबारा दी गई है, लेकिन कार्रवाई न होने से पीड़िता डरी हुई है और न्याय की मांग कर रही है।