जान्हवी की पिज्जा पार्टी,वीर पहाड़िया ने किया रिएक्शन

जान्हवी कपूर ने गर्ल्स गैंग के साथ पिज्जा पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। गर्मियों को गुडबाय कहते हुए पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी कमेंट किया।

जान्हवी की पिज्जा पार्टी,वीर पहाड़िया ने किया रिएक्शन

जान्हवी कपूर ने गर्ल्स गैंग के साथ पिज्जा पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं
सोशल मीडिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने गर्मियों को कहा गुडबाय
तस्वीरों पर वीर पहाड़िया ने भी किया कमेंट, फैंस ने लुक की तारीफ की

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Aug 2026 04:17 PM IST

चर्चित अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने गर्ल्स गैंग के साथ पिज्जा एंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में जान्हवी का स्टाइलिश अंदाज भी देखने को मिल रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

मौसम ने करवट ले ली है। कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल गई है और मौसम सामान्य हो गया है। जान्हवी कपूर भी गर्मियों की विदाई पर खुश हैं। उन्होंने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जाहिर किया है।

जान्हवी ने गर्मियों को किया गुडबाय

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। जान्हवी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अपने मेकअप प्रोडक्ट्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

जान्हवी ने पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है, 'गर्मियों को गुडबाय। आप बहुत अच्छी थीं'। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया है। उनकी इस पोस्ट में गर्मियों की यादों के साथ उनके अलग-अलग अंदाज नजर आ रहे हैं।

सहेलियों के साथ नजर आईं जान्हवी

जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी कुछ सहेलियां भी नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस स्टनिंग लुक में पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह यात्राएं करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों की इस सीरीज में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें जान्हवी अपनी सहेलियों के साथ पिज्जा पार्टी एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। दोस्तों के साथ उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी पसंद आ रहा है।

तस्वीरों पर फैंस का पॉजिटिव रिएक्शन

जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स उनके लुक और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली समेत कुछ इलाकों के लोग कमेंट कर लिख रहे हैं कि उनके यहां अभी खूब गर्मियां हैं।

जान्हवी की पोस्ट में जहां एक तरफ गर्मियों को अलविदा कहने का अंदाज नजर आया, वहीं दूसरी ओर दोस्तों के साथ बिताए पलों की झलक भी देखने को मिली। इसी वजह से पोस्ट पर लोगों का ध्यान गया।

वीर पहाड़िया ने भी किया कमेंट

जान्हवी कपूर की तस्वीरों पर वीर पहाड़िया ने भी कमेंट किया है। वीर पहाड़िया, जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई और एक्टर हैं।

वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम कींटाणु' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इस साल 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

इस तरह जान्हवी कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी स्टाइलिश तस्वीरों के साथ गर्ल्स गैंग के साथ बिताए गए खास पलों की झलक देखने को मिली। पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन के बीच वीर पहाड़िया का कमेंट भी चर्चा में रहा।

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटी हैं। जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें फिल्म 'पेद्दी' में देखा गया था।