NMACC की तीसरी एनिवर्सरी पर सितारों का मेला, सलमान-रणवीर पहुंचे
मुंबई में NMACC की तीसरी एनिवर्सरी पर सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए, मुकेश और नीता अंबानी ने भव्य आयोजन किया।
■ NMACC की तीसरी एनिवर्सरी पर सितारों का जमावड़ा
■ सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने बढ़ाई शान
■ मुकेश-नीता अंबानी ने किया ग्रैंड इवेंट होस्ट
मुंबई में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म, खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने होस्ट किया। इवेंट में सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि NMACC की शुरुआत एक बड़े विजन के साथ की गई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाना और दुनिया की कला को भारत में लाना था। उन्होंने बताया कि यह संस्थान लगातार उसी दिशा में काम कर रहा है और देश-विदेश के कलाकारों को एक मंच दे रहा है।
समारोह में ईशा अंबानी व्हाइट एथनिक आउटफिट में नजर आईं, जबकि सलमान खान ब्राउन सूट और लाइट ब्लू शर्ट में बेहद स्टाइलिश दिखे। रणवीर सिंह ने ब्लैक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में अपनी अलग छाप छोड़ी। वहीं विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और अनन्या पांडे भी खास अंदाज में नजर आए।
खेल जगत से सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहुंचे। इसके अलावा उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे भी इस समारोह में शामिल हुए और अंबानी परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।NMACC की शुरुआत 31 मार्च 2023 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। इस सेंटर को भारतीय परफॉर्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
पिछले तीन वर्षों में यहां 3500 से ज्यादा शो आयोजित किए जा चुके हैं और 10,500 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।
shubham