आज का राशिफल:आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें,पढ़ें पूरा राशिफल
आज का राशिफल पढ़ें। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का ज्योतिषीय भविष्यफल।
16 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ कई शुभ संयोग लेकर आया है। इस दिन गजकेसरी योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग, सुनफा योग और आनंदादि योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ लोगों को लेनदेन और निवेश में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि (Aries): लेनदेन में सतर्क रहें, विवाद से बचें
मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चंद्रमा चौथे भाव में गोचर करेंगे, जिससे घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। व्यापारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जबकि पुराने लेनदेन और उधारी तनाव का कारण बन सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग: हरा।
शुभ अंक: 5।
वृषभ राशि (Taurus): करियर में मिलेगा फायदा, नए अवसर आएंगे
वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। चंद्रमा तीसरे भाव में होने से आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी।
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद।
शुभ अंक: 4।
मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा सम्मान
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन लाभकारी रहेगा। गजकेसरी योग और सिद्धि योग के प्रभाव से व्यापार में अच्छी प्रगति हो सकती है। बैंक से वित्तीय सहयोग मिलने या नए निवेश के अवसर बनने की संभावना है।
ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं। मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा।
शुभ अंक: 3।
कर्क राशि (Cancer): करियर और व्यापार में सफलता के प्रबल योग
कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं और नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल।
शुभ अंक: 1।
सिंह राशि (Leo): खर्चों पर रखें नियंत्रण, जल्दबाजी से बचें
सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। चंद्रमा बारहवें भाव में होने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।
कार्यक्षेत्र में नई तकनीक सीखने पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: स्काई ब्लू।
शुभ अंक: 2।
कन्या राशि (Virgo): रुके हुए काम पूरे होंगे, आर्थिक लाभ के संकेत
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। सिद्धि योग और गजकेसरी योग के प्रभाव से व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। पुराने कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बड़े क्लाइंट्स के साथ बैठक सफल रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गोल्डन।
शुभ अंक: 8।
pooja