नेपाल में फंसी हरियाणा की लड़कियां, डंडे लेकर पीछे दौड़ रहे लोग

नेपाल में तख्तापलट के दौरान दिल्ली की उपासना गिल और हरियाणा की टीम फंसी, वीडियो में मदद की गुहार, हरियाणा महिला आयोग ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से रेस्क्यू की मांग की।

नेपाल में फंसी हरियाणा की लड़कियां, डंडे लेकर पीछे दौड़ रहे लोग

➤ नेपाल में तख्तापलट के दौरान फंसी दिल्ली की उपासना गिल और हरियाणा की टीम
➤ उपासना गिल ने वीडियो में जताई मदद की गुहार, बताया- होटल जल चुका, लोग डंडे लेकर दौड़ रहे थे
➤ हरियाणा महिला आयोग ने CM नायब सैनी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, रेस्क्यू की मांग की


नेपाल में तख्तापलट की घटनाओं के बीच राजधानी पोखरा सहित कई जगह हिंसा और आगजनी के भयानक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच दिल्ली की उपासना गिल, जो नेपाल में एक वॉलीबॉल लीग होस्ट करने गई थीं, और उनकी टीम वहां फंस गई हैं। उपासना गिल के साथ हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद दर्दनाक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने मदद की अपील करते हुए बताया कि उनका होटल पूरी तरह से जल चुका है और हिंसक भीड़ उनके पीछे डंडे लेकर दौड़ रही थी।

उपासना गिल ने वीडियो जारी कर नेपाल हिंसा के हालात बताती हुईं। - Dainik Bhaskar

उपासना ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वे किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंची हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि इस मैसेज को भारतीय एंबेसी तक पहुंचाया जाए ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट भी इस हिंसा से अछूते नहीं हैं और बेतरतीब आगजनी से वहां हालात बेहद भयावह हो चले हैं।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि पोखरा सहित नेपाल में कई हरियाणवी नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने की अत्यंत आवश्यकता है।

इस संकट के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को भी सक्रिय कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। हरियाणा महिला आयोग ने कहा है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।