करनाल का युवक अमेरिका में दुष्‍*कर्म के केस में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

करनाल का रहने वाला युवक अमेरिका में रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शम्मी वर्मा ने दोस्ती के बहाने दो महिलाओं को कार में बुलाकर शोषण किया। सांता रोज़ा पुलिस ने फोटो जारी कर अन्य पीड़िताओं से आगे आने की अपील की है।

करनाल का युवक अमेरिका में दुष्‍*कर्म के केस में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

करनाल निवासी युवक अमेरिका में रेप के आरोप में गिरफ्तार
दो महिलाओं को दोस्ती के बहाने कार में बुलाकर किया शोषण
सांता रोज़ा पुलिस ने फोटो जारी कर अन्य पीड़िताओं से अपील की



हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला एक युवक अमेरिका में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय शम्मी वर्मा के रूप में हुई है, जो करनाल के अशोक नगर का रहने वाला है और साल 2022 में अमेरिका गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शम्मी ने दोस्ती के बहाने दो महिलाओं को अपनी काली टोयोटा हाईलैंडर कार में बुलाया और उनके साथ जबरन यौन शोषण किया। मामला उस समय सामने आया जब फरवरी 2025 के अंत में पहली पीड़िता ने सांता रोज़ा पुलिस विभाग (SRPD) को शिकायत दी। शिकायत को देखते हुए जांच को घरेलू हिंसा यौन शोषण टीम (DVSA) को सौंपा गया।

पुलिस की गहन जांच में शम्मी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले। आरोपी को अमेरिका में शैम, शम्मी और वर्मा नाम से भी जाना जाता था। पुलिस को शक है कि शम्मी ने और भी महिलाओं को निशाना बनाया हो सकता है।

सांता रोज़ा पुलिस ने आरोपी की फोटो और पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है, ताकि यदि कोई और महिला उसकी शिकार हुई हो तो वह सामने आकर शिकायत दर्ज करा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।