हरियाणा में नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौ*त

कैथल के बाकल गांव में 22 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ नहर किनारे गया था। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है।

हरियाणा में नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौ*त

कैथल में नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

दो दोस्तों के साथ नहर किनारे बैठकर शराब पी रहा था युवक

पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज किया

हरियाणा के कैथल जिले के गांव बाकल में नहर में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने परिवार के दो अन्य युवकों के साथ नहर पर गया था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान नितिन निवासी गांव बाकल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार नितिन अपने परिवार के दो युवकों के साथ पहले घर पर बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद तीनों बची हुई शराब और अन्य सामान लेकर नहर किनारे चले गए। वहां बैठकर उन्होंने फिर शराब पी।

बताया जा रहा है कि अधिक नशा होने के कारण नितिन का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। वह नहर में जा गिरा। नहर में पानी कम होने के बावजूद वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि नितिन दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है और माता-पिता भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पूंडरी थाना के एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत दम घुटने से होना सामने आया है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।