हरियाणा में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोप, इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे; विरोध पर परिवार को धमकी
कैथल के तितरम थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, विरोध पर परिवार को धमकी, दो किशोरों पर केस दर्ज
कैथल में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
➤ विरोध करने पर किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
➤ तितरम थाना पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज किया केस
हरियाणा के कैथल जिले में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करने, इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने और विरोध करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना में करीब 13 वर्षीय किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव के ही दो किशोर उसकी बेटी को लगातार इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेज रहे थे। आरोपियों ने 8 सितंबर को भी उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसके बाद किशोरी को बार-बार मैसेज भेजकर परेशान किया जाने लगा। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार ने आरोपियों से इस बारे में बात करने का फैसला किया, लेकिन आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने किशोरी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे दी।
इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी करीब 13 वर्षीय बेटी गांव के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोप है कि गांव के ही दो किशोरों ने 8 सितंबर को उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपियों ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी उसकी बेटी को बार-बार मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं। इस कारण परिवार ने मामले का विरोध किया और आरोपियों के घर जाकर उलाहना दिया।
विरोध करने पर बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब वे आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनकी बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ दर्ज किया केस
मामले में तितरम थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तितरम थाना एसएचओ वेदपाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Akhil Mahajan