हरियाणा में दर्दनाक सड़क हा*दसा, बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौ*त
कैथल के किठाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय बाइक सवार सतीश की मौत हो गई। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में मातम है।
कैथल के किठाना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
➤ हादसे में 27 वर्षीय सतीश की मौके पर ही मौत, चालक फरार
➤ दो बहनों का इकलौता भाई था सतीश, पुलिस ने दर्ज किया केस
कैथल: जिले के गांव किठाना में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक कैथल-जींद मार्ग से बाइक पर गांव के मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव किठाना निवासी 27 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना किठाना चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के बाद मृतक की पहचान की और परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों की सहायता से सतीश के शव को कैथल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
किठाना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को गांव किठाना के पास सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हादसे में मृत युवक की पहचान करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की सहायता से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
दो बहनों का इकलौता भाई था सतीश
पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि सतीश दो बहनों का इकलौता भाई था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से हादसे की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन चालक की पहचान और तलाश के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Akhil Mahajan