खाप संग पहुंचे दुष्यंत, एडीजीपी ने पुलिस कार्रवाई को बताया सही और कानूनन- चौटाला बोले एसपी के गुरू बन गए आप

Hisar news, Dushyant Chautala, Haryana police, khap panchayat, controversy, breaking news

खाप संग पहुंचे दुष्यंत, एडीजीपी ने पुलिस कार्रवाई को बताया सही और कानूनन- चौटाला बोले एसपी के गुरू बन गए आप

➤ हिसार में खाप संग पहुंचे दुष्यंत, विवाद पर बढ़ी सियासत
➤ एडीजीपी ने पुलिस कार्रवाई को बताया सही और कानूनन
➤ बोले- पुलिस न रहे तो समाज में बढ़ेगा अराजकता का खतरा


हरियाणा के हिसार में दुष्‍यंत चौटाला और पुलिस के बीच विवाद चरम पर है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खाप साथ पहुंचे तो पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों पर एडीजीपी ने स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में थी और इसमें किसी प्रकार की गलती नहीं पाई गई है। वहीं जब एसपी की भूमिका पर सवाल उठाए गए तो एडीजपी ने कहा कि मामले में जो कार्रवाई की गई है,सही है। इसपर दुष्‍यंत चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि एसपी के गुरू बन गए आप! 

वहीं, एडीजीपी ने कहा कि पुलिस के पास किसी भी संदिग्ध स्थान पर जाकर जांच करने और जरूरत पड़ने पर रेड करने का अधिकार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूरे मामले को बारीकी से देखा है और जो कार्रवाई की गई, वह नियमों के अनुरूप है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए बनाई गई है और उसका काम लोगों की रक्षा करना है। यदि पुलिस इस तरह से काम करना बंद कर दे और घर बैठ जाए, तो समाज में अराजकता फैल सकती है और लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगेंगे।

एडीजीपी ने लोगों से अपील की कि वे पुलिस पर भरोसा रखें और सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा के लिए काम करती है।

उधर, दुष्यंत चौटाला के खाप प्रतिनिधियों के साथ पहुंचने से इस मामले को और अधिक राजनीतिक तूल मिल गया है। पहले से ही चल रहे विवाद में अब खाप पंचायतों की भागीदारी से स्थिति और संवेदनशील हो गई है।