'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' पर हरियाणवी सिंगर की माफी: बोले- धमकी वाले वीडियो से पूरा परिवार डरा; अंकित बालियान ने गाने पर एक्टिंग की थी

हरियाणवी सिंगर राहुल पुठी ने गैंग से संबंध होने से इनकार करते हुए ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने पर माफी मांगी, अंकित बालियान ने की थी एक्टिंग।

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' पर हरियाणवी सिंगर की माफी: बोले- धमकी वाले वीडियो से पूरा परिवार डरा; अंकित बालियान ने गाने पर एक्टिंग की थी

हरियाणवी सिंगर राहुल पुठी ने गैंग से संबंध होने से किया इनकार

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने को लेकर मांगी माफी, बोले- परिवार काफी डरा और परेशान

अंकित बालियान ने गाने में की थी एक्टिंग, हत्या के बाद पुराने गाने का ऑडियो फिर चर्चा में


सोनीपत। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर चल रहे एक ऑडियो ने हरियाणवी सिंगर राहुल पुठी और उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में गैंगवार से जुड़ी बातचीत के साथ अंकित बालियान की हत्या के बाद दो और मर्डर किए जाने की बात कही जा रही है।

इसी बीच ‘कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गीत के सिंगर राहुल पुठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने और किसी भी गैंग के बीच संबंध होने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को लेकर वह और उनका पूरा परिवार काफी परेशान और डिप्रेस्ड है।

राहुल पुठी ने अपने चर्चित गाने ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे’ को लेकर भी माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भाई को इस गाने के बोल से परेशानी हुई है तो वह इसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। राहुल ने साफ किया कि उनके गाने केवल मनोरंजन के लिए होते हैं और उनका किसी गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।

अंकित बालियान को जिम से निकलते ही गोली मार दी गई थी। इनसेट में फाइल फोटो।

वीडियो जारी कर बोले राहुल- सोशल मीडिया ऑडियो से पूरा परिवार परेशान

हिसार के गांव पुठी के रहने वाले सिंगर राहुल पुठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हरियाणा और यूपी में जो कुछ हो रहा है, उससे उनका पूरा परिवार बेहद दुखी है।

राहुल ने बताया कि सोशल मीडिया और न्यूज में चल रहे ऑडियो को सुनकर उनके मम्मी-पापा, बहन और वह खुद काफी परेशान हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि उनके नाम को भी इन घटनाओं और गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

राहुल ने कहा कि उनके गाने मनोरंजन के लिए होते हैं। उनका किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है और न ही उनका किसी गैंग से कोई मतलब है।

‘मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं’, बोले- हम सिर्फ गाने बनाते हैं

राहुल पुठी ने अपने वीडियो में साफ शब्दों में कहा कि उनका किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केवल अपने गाने गाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अकेले ऐसे सिंगर नहीं हैं, बल्कि हरियाणा के तमाम कलाकार अलग-अलग विषयों पर गाने बनाते हैं। इन गानों का उद्देश्य मनोरंजन होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके गानों को वास्तविक घटनाओं या किसी गैंग के समर्थन के तौर पर नहीं देखा जाए।

राहुल के मुताबिक, उनके गाने बनाना मनोरंजन और टाइम पास का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से उनके गानों और वास्तविक घटनाओं के बीच अंतर रखने की अपील की।

‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने को लेकर हाथ जोड़कर मांगी माफी

राहुल पुठी ने अपने गाने ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ का जिक्र करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भाई को गाने के बोल या वीडियो से परेशानी हुई है तो वह इसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

उन्होंने दोहराया कि गाने बनाना उनके लिए मनोरंजन और टाइम पास का हिस्सा है। राहुल ने अपने गाने को लेकर सामने आ रही चर्चाओं के बीच लोगों से किसी तरह की गलत धारणा न बनाने की अपील की।

राहुल पुठी ने साफ शब्दों में कहा कि उनका किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है और न ही उनका किसी गैंग से कोई मतलब है।

सोशल मीडिया यूजर्स से गलत कमेंट नहीं करने की अपील

राहुल पुठी ने सोशल मीडिया यूजर्स से उनके वीडियो और पोस्ट पर गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर इंसान का परिवार होता है और किसी के बारे में कुछ भी लिखने से पहले उसके परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए।

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और उनके नाम को गैंगवार से न जोड़ने की अपील की। राहुल ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के बारे में टिप्पणी करने से पहले उसके परिवार पर पड़ने वाले असर के बारे में भी सोचना चाहिए।

अंकित बालियान की हत्या के बाद फिर चर्चा में आया पुराना गाना

राहुल पुठी का यह स्पष्टीकरण उस समय सामने आया है, जब उनके गाने ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे’ को लेकर सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा शुरू हुई है।

इस गाने में अंकित बालियान ने एक्टिंग की थी, जबकि गाना राहुल पुठी ने गाया था। अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर इस गाने के ऑडियो और वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

पुराने गाने के साथ सोशल मीडिया पर चल रहे ऑडियो में गैंगवार से जुड़ी बातचीत और अंकित बालियान की हत्या के बाद दो और मर्डर किए जाने की बातें सामने आने से मामला फिर चर्चा में आ गया।

गाने को गोगी-टिल्लू गैंग की दुश्मनी से जोड़कर देखा गया

जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी रही थी। साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना सामने आया।

आरोप है कि गोगी गैंग से जुड़े लोगों को शक था कि गाने के बोल रोहिणी कोर्ट में हुई गोगी की हत्या का मजाक उड़ाते हैं और यह गाना टिल्लू गैंग के समर्थन में बनाया गया था।

इसी वजह से अंकित बालियान के गाने के वीडियो में नजर आने के बाद उसके नाम को भी इस पूरे विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि राहुल पुठी ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किसी भी गैंग से अपना संबंध होने से साफ इनकार किया है।

पुलिस की जांच में सामने आई थी अंकित को लेकर यह बात

गैंग की ओर से अंकित बालियान के टिल्लू गैंग से जुड़े होने का शक किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि पुलिस के मुताबिक अंकित केवल गाने के वीडियो में नजर आया था।

पुलिस के मुताबिक गाने के बोल लिखने या संगीत तैयार करने में अंकित की भूमिका नहीं थी। वह केवल वीडियो में नजर आया था।

अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पुराने गाने के ऑडियो के साथ कथित तौर पर दो और हत्याओं की बातें किए जाने से यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

मासूम शर्मा से भी विवाद में रह चुके हैं राहुल पुठी

राहुल पुठी का मासूम शर्मा के साथ भी विवाद हो चुका है। दोनों के बीच विवाद ‘एक खटोला जेल के भीतर’ गाने से शुरू हुआ।

मासूम शर्मा के ‘एक खटोला’ गाने के जवाब में राहुल पुठी ने ‘जेल में बेड’ गाना लॉन्च किया था। इसके बाद मासूम शर्मा का ‘खटोला-2’ गाना आया तो राहुल पुठी ने उसके जवाब में ‘जेल में कट्‌टा’ लॉन्च किया।

लगातार विवाद के बीच हरियाणा सरकार ने बदमाशी से जुड़े गानों पर एक्शन लिया। इसके बाद दोनों के ये गाने डिलीट हो गए।