मिर्जापुर द मूवी की स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचे अली फजल,गुड्डू भैया को देख झूम उठे फैंस
दिल्ली में 'मिर्जापुर: द मूवी' की स्क्रीनिंग के दौरान अली फजल अचानक सिनेमाघर पहुंचे। गुड्डू पंडित को देखकर फैंस एक्साइटेड हुए और इसे गूसबंप मोमेंट बताया।
दिल्ली में 'मिर्जापुर: द मूवी' की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक पहुंचे अली फजल
➤ गुड्डू पंडित को अपने बीच देखकर एक्साइटेड हुए फैंस, बताया 'गूसबंप मोमेंट'
➤ पहले दिन 25.75 करोड़ और दूसरे दिन 32 करोड़ की कमाई का दावा
नई दिल्ली में शनिवार शाम 'मिर्जापुर: द मूवी' की स्क्रीनिंग के दौरान उस वक्त सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब अभिनेता अली फजल अचानक वहां पहुंच गए। फिल्म में अली फजल ने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया है। अपने पसंदीदा अभिनेता को अचानक सिनेमाघर में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और इस सरप्राइज एंट्री को 'गूसबंप मोमेंट' बताया।
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अली फजल की अचानक एंट्री ने वहां मौजूद दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया।
फिल्म के क्लाइमैक्स के दौरान हुई सरप्राइज एंट्री
अली फजल ने फिल्म के क्लाइमैक्स के दौरान अचानक सिनेमाघर में एंट्री ली। उस समय दर्शक पूरी तरह फिल्म में डूबे हुए थे। अचानक अपने बीच अली फजल को देखकर फैंस की खुशी बढ़ गई।
कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेता ने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया और फिल्म तथा उनके किरदार को मिल रहे प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। अली फजल की इस एंट्री ने स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया।
ब्लैक शर्ट और जींस में दिखे अली फजल
इस दौरान अली फजल ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए। उन्होंने सिनेमाघर में मौजूद अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।
बाद में अली फजल ने हाथ में माइक लिया और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। अपने पसंदीदा एक्टर को अचानक सिनेमाघर में देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। उनकी इस सरप्राइज एंट्री को फैंस ने 'गूसबंप मोमेंट' बताया।
'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जहां पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में और उछाल देखने को मिला।
दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.88 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने केवल दो दिनों में 57.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिकाओं में
'मिर्जापुर द मूवी' की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
Akhil Mahajan