हरियाणा में बेटे ने चुन्नी से गला घोंटकर की मां की ह*त्या

रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने मां पिंकी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद सदर थाना पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।

हरियाणा में बेटे ने चुन्नी से गला घोंटकर की मां की ह*त्या

रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने चुन्नी से गला घोंटकर की मां की हत्या
वारदात के बाद खुद सदर थाना पहुंचा, बोला- मां मार दी है, जाकर देख लो
तीन बच्चों और सास-ससुर से अलग रहती थी पिंकी, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

रोहतक में एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला का शव घर के ही आंगन में मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बेटे ने चुन्नी से मां का गला घोंटने के बाद खुद सदर थाना पहुंचकर पुलिस से कहा कि उसने मां को मार दिया है और जाकर देख लो। सूचना मिलते ही पुलिस टीम महिला के घर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मामले की पड़ताल में जुट गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हेड हाउस भेज दिया है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया और घटनास्थल की जांच कराई।

तीन बच्चों और सास-ससुर से अलग रहती थी पिंकी

मृतका की पहचान गांव ब्राह्मणवास निवासी पिंकी (40) के रूप में हुई। पिंकी का पति देवेंद्र सिंह प्राइवेट कंपनी में गुजरात में नौकरी करता है। मृतका के तीन बच्चे हैं, जो सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। पिंकी गांव में पति के पैतृक गांव स्थित पुश्तैनी मकान में अकेली रहती थी।

पिंकी का एक बड़ा बेटा प्रिंस और दो बेटियां हैं। तीनों बच्चे सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। बताया गया कि पिंकी खुद गांव में अकेली रहती थी और इसी बात को लेकर बेटा उससे नाराज रहता था।

हर रविवार मां से मिलने आता था बेटा

जानकारी के अनुसार, बेटा हर रविवार मां से मिलने आता था। आज भी सवा 11 बजे प्रिंस उर्फ मोनू गांव आया और मां से सोनीपत वाले घर में साथ चलने को कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

बताया गया कि मां के अकेले रहने को लेकर बेटा उससे काफी नाराज रहता था। आज भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में बढ़ गया।

हाथापाई के बाद मां की छाती पर चढ़कर बैठा, चुन्नी से घोंटा गला

पिंकी की अपने सास-ससुर से भी बनती नहीं थी, जिसके कारण वह सभी से अलग रहती थी। बेटे से झगड़े के दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। इसके बाद बेटा मां की छाती पर चढ़कर बैठ गया और चुन्नी से गला घोंट दिया

हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी। आरोपी की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला का शव घर के आंगन से कब्जे में लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम को भी बुलाया

सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।