हरियाणा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस और 4 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस और 4 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।

आईएएस के बाद अब पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर ट्रांसफर
18 आईपीएस और 4 एचपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग



चंडीगढ़। हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर लगातार हो रहे बदलावों के बीच अब पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 18 आईपीएस और 4 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती मिली है।

इस सूची में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लैब, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं संजय कुमार को एडीजीपी कानून-व्यवस्था और स्टेट क्राइम ब्रांच के साथ अब हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, करनाल की जिम्मेदारी भी दी गई है।

सिबाश कबीराज़ को प्रमोशन के बाद पंचकूला के पुलिस कमिश्नर के साथ एडीजीपी साइबर और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं डॉ. राजश्री सिंह को भी प्रमोशन के बाद झज्जर पुलिस कमिश्नर के पद पर बरकरार रखा गया है।

मध्यम स्तर के अधिकारियों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अभिषेक जोरवाल को फरीदाबाद से हटाकर पंचकूला मुख्यालय में डीआईजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। राजेंद्र कुमार मीणा को सोनीपत में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है, जबकि मंभीर सिंह को रोहतक स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में डीआईजी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह विरेंद्र विज को स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला में डीआईजी बनाया गया है, जबकि धीरज कुमार को पंचकूला में एआईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अंशु सिंगला को भोंडसी आरटीसी और आईआरबी का कमांडेंट बनाया गया है।

युवा आईपीएस अधिकारियों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। हिमाद्री कौशिक को फरीदाबाद में डीसीपी क्राइम और मुख्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मयंक गुप्ता को पंचकूला में साइबर एसपी बनाया गया है। इसके अलावा 2022 बैच के कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए विभिन्न जिलों में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात किया गया है।

एचपीएस अधिकारियों में मुकेश कुमार को फरीदाबाद से हटाकर मधुबन में कमांडेंट बनाया गया है। सिद्धार्थ ढांडा को ईआरएसएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नुपुर बिश्नोई को महिला सुरक्षा शाखा में तैनात किया गया है। वहीं जयवीर राठी को फरीदाबाद में ट्रैफिक डीसीपी के साथ एनआईटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लगातार हो रहे इन फेरबदल से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

S. N. Name & Present Posting Posted to Remarks
1 Smt. Kala Ramachandran, IPS (HY:1994) Director, Haryana Police Academy (HPA), Madhuban Director, Forensic Science Laboratory (FSL), Madhuban, Karnal, in addition to her present duties Against vacant post
2 Sh. Sanjay Kumar, IPS (HY:1997) ADGP/Law & Order, Haryana and ADGP/State Crime Branch, Haryana ADGP, Haryana State Narcotic Control Bureau, Karnal (HSNCB), in addition to his present duties Against vacant post
3 Sh. Sibash Kabiraj, IPS (HY: 1999) Commissioner of Panchkula and a/c of IG/Cyber & DIR/SCRB (in the rank of ADGP) Commissioner of Police Panchkula and a/c of ADGP/Cyber, Haryana & Director/State Crime Record Bureau (SCRB), Haryana Upon promotion
4 Dr. Rajshree Singh, IPS (HY:1999) Commissioner of Police, Jhajjar (in the rank of ADGP) Commissioner of Police, Jhajjar Upon promotion
5 Sh. Abhishek Jorwal, IPS (HY:2011) DCP/Hqrs, Faridabad (in the rank of DIG) DIG/Law & Order, PHQ, Panchkula, Haryana Upon promotion
6 Sh. Rajender Kumar Meena, IPS (HY:2011) SP/Commando, Newal, Karnal (in the rank of DIG) Jt. CP Sonipat with a/c of DCP/Hqrs. Sonipat Upon promotion
7 Sh. Manbir Singh, IPS (HY:2011) SP/ERSS (Emergency Response Support System), Haryana (in the rank of DIG) DIG/Police Training College (PTC) Sunaria, Rohtak Upon promotion
8 Sh. Virender Vij, IPS (HY:2011) Comdt. 1st IRB Bhondsi with a/c of SP/RTC Bhondsi (in the rank of DIG) DIG/State Crime Branch, SCB, Hqrs., Panchkula, Haryana Upon promotion
9 Sh. Dheeraj Kumar, IPS (HY:2013) Awaiting posting AIG/ Training, PHQ, Panchkula, Haryana Against vacant post
10 Dr Anshu Singla, IPS (HY:2014), SP/State Vigilance & Anti-Corruption Bureau, Haryana SP/RTC Bhondsi with a/c of Comdt. 1st IRB Bhondsi, Gurugram upon transfer Sr. No. 8
11 Sh. Narendra Bijarniya, IPS (HY:2015) SP/Karnal SP/Commando, Newal, Karnal, in addition to his present duties upon transfer Sr. No. 6
12 Smt. Himadree Kaushik, IPS (HY:2019) Awaiting posting DCP, Crime Faridabad with Additional Charge of DCP/Hqrs. Faridabad upon transfer Sr. No. 19 and vacant post of DCP (Hq.) Fbd
13 Sh. Mayank Gupta, IPS (HY:2019) Awaiting posting SP/Cyber, Panchkula, Haryana Against vacant post

 

S. N. Name & Present Posting Posted to Remarks
14 Ms. Uttam, IPS (HY:2022) ASP/Ambala Addl. SP, Hisar Upon promotion
15 Sh. Faisal Khan, IPS (HY:2022) ASP/Sirsa Addl. SP, Narnaul at Mahendragarh Upon promotion
16 Sh. Ayush Yadav, IPS (HY:2022) ASP/Nuh Addl. SP, Rohtak Upon promotion
17 Sh. Y.V. R. Sashi Sekhar, IPS (HY:2022) ASP/Rohtak Addl. SP, Nuh Upon promotion
18 Ms. Kaanchi Singhal, IPS (HY:2022) ASP/Karnal Addl. SP, Karnal Upon promotion
19 Sh. Mukesh Kumar, HPS, DCP Crime, Faridabad Commandant $2^{nd}$ HAP, Madhuban, Karnal Against a vacant Post
20 Sh. Siddharth Dhanda, HPS SP/Law & Order, PHQ, Panchkula Additional charge of SP/ERSS, (Emergency Response Support System), Panchkula, Haryana in addition to his present duties upon transfer Sr. No. 7
21 Smt. Nupur Bishnoi, HPS SP, ERSS & SP/Women Safety, Haryana SP/Women Safety at PHQ, Panchkula, Haryana On return from leave
22 Sh Jai Veer Rathi, DCP/Traffic, Faridabad Additional Charge of DCP/NIT Faridabad in addition to his present duties