हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां
हरियाणा सरकार ने 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। रोहतक, करनाल और फरीदाबाद समेत कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
➤ हरियाणा सरकार ने 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए
➤ रोहतक, करनाल और फरीदाबाद समेत कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदलीं
➤ सलोनी शर्मा को करनाल नगर निगम आयुक्त, सचिन गुप्ता बने रोहतक के DC
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई जिलों के उपायुक्त (DC), मंडल आयुक्त (Commissioner), नगर निगम आयुक्त और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी आदेशों के अनुसार सचिन गुप्ता को रोहतक का नया उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया है। वहीं सत्येंद्र दूहन को नगर निगम रोहतक का आयुक्त बनाया गया है। सलोनी शर्मा को करनाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अभिनव सिवाच अब केवल बहादुरगढ़ के SDM के रूप में कार्य करेंगे।
सरकार ने संजय जून को फरीदाबाद मंडल आयुक्त नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें मेवात विकास एजेंसी के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करती रही है। इस ताजा फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार, 3 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर 12 आईएएस (IAS) और 3 एचसीएस (HCS) अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। सरकार द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस नए आदेश के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज यादव को उनके वर्तमान विभागों के साथ-साथ हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संजय जून को फरीदाबाद मंडल का नया कमिश्नर और मेवात विकास एजेंसी, नूंह का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल का नया कमिश्नर लगाया गया है, जबकि राजीव रतन अब करनाल मंडल के कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। धीरेंद्र खड़गता को फरीदाबाद नगर निगम का कमिश्नर और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का सीईओ बनाया गया है। वहीं, शक्ति सिंह को राज्य लेखा परीक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। सचिन गुप्ता अब रोहतक के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे, जिन्हें एचएसवीपी रोहतक के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। इसके अलावा अपराजिता को कैथल का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
ब्यूरोक्रेसी के इस फेरबदल में सत्येंद्र दुहन को रोहतक नगर निगम का कमिश्नर और कौशल विकास विभाग का निदेशक बनाया गया है। सलोनी शर्मा करनाल की नई जिला नगर आयुक्त होंगी। समवर्तक सिंह खंगवाल को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग का अतिरिक्त सचिव व निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि अभिनव सिवाच बहादुरगढ़ के नए उपमंडल अधिकारी (सिविल) होंगे। सरकार ने फरीदाबाद और रोहतक नगर निगम कमिश्नर के पदों को आईएएस के सीनियर स्केल के समकक्ष घोषित किया है।
आईएएस अधिकारियों के साथ ही तीन राज्य सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों को भी नई तैनातियां दी गई हैं। तरुण कुमार पवरिया को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सुशील कुमार-IV यमुनानगर जिला परिषद और डीआरडीए के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगे। वहीं, गौरव चौहान को पंचकूला में भूमि अधिग्रहण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार को उम्मीद है कि इस फेरबदल से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
Akhil Mahajan