PG की आड़ में सेक्स रैकेट, रेड़ पड़ते ही युवतियां भागीं, शराब की बोतलें-कंडोम की पेटी मिली
गुरुग्राम के सेक्टर-38 PG में महिला आयोग और पुलिस की रेड में 8 महिलाएं और 13 पुरुष मिले। शराब, कंडोम की पेटी, दस्तावेज बरामद हुए और FIR दर्ज हुई।
➤ PG से 8 महिलाएं और 13 पुरुष मिले, कुछ युवतियां मौके से भागने लगीं
➤ शराब की बोतलों के साथ कंडोम से भरी पूरी पेटी और दस्तावेज मिले
➤ नाबालिग युवती से मिली जानकारी के आधार पर सेक्टर-38 के PG में हुई रेड
गुरुग्राम में राज्य महिला आयोग की टीम और पुलिस की कार्रवाई में एक PG में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सेक्टर-38 स्थित PG में छापेमारी के दौरान विदेशी युवतियों समेत 8 महिलाएं और 13 पुरुष मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल अपनी पत्नी के साथ मिलकर यह नेटवर्क चला रहा था। कार्रवाई के दौरान कमरों से शराब की बोतलें, कंडोम से भरी एक पूरी पेटी, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। कुछ युवतियां कार्रवाई के दौरान कमरे छोड़कर भागने लगीं, जबकि पकड़े गए कुछ आरोपी पुलिस को देखते ही हाथ जोड़कर बैठ गए।
इस पूरे मामले की कड़ी शनिवार को एक स्पा सेंटर से रेस्क्यू की गई नाबालिग युवती से मिली जानकारी से जुड़ी है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी साहिल ने उसे झाड़सा स्थित अपने एक गुप्त ठिकाने पर बंधक बनाकर रखा था और वहां उससे गलत काम करवाया जाता था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस और राज्य महिला आयोग की टीम ने शनिवार रात सेक्टर-38 स्थित साहिल के PG पर दोबारा कार्रवाई की।
नाबालिग युवती से मिली जानकारी के बाद PG तक पहुंची टीम
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने एसीपी अभिलक्ष जोशी के साथ शुक्रवार देर रात गुरुग्राम में कई जगह छापेमारी की थी। इसी कार्रवाई के दौरान साहिल के ठिकाने से नाबालिग युवती भी मिली।
नाबालिग से पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी के आधार पर शनिवार रात सेक्टर-38 स्थित साहिल के PG में रेड की गई। इस कार्रवाई में वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ की गई तथा परिसर में मौजूद सामान और दस्तावेजों की जांच की गई।
वेबसाइट से बुकिंग और चैट के जरिए डीलिंग का आरोप
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर नेटवर्क चलाने के लिए वेबसाइट्स का इस्तेमाल करता था। बताया गया कि कस्टमर्स से संपर्क और लड़कियों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई से बचने के लिए व्हाट्सऐप चैट और अन्य एन्क्रिप्टेड माध्यमों से भी डीलिंग की जाती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े मोबाइल फोन, डिजिटल गतिविधियों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है।
PG से कंडोम की पेटी, शराब और दस्तावेज बरामद
छापेमारी के दौरान PG के कमरों से भारी मात्रा में कंडोम बरामद किए गए। इनमें कंडोम से भरी एक पूरी पेटी भी शामिल थी। इसके अलावा शराब की बोतलें, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले।
जांच के दौरान कुछ युवतियों द्वारा वॉशरूम के अंदर शराब की बोतल छिपाकर रखे जाने की बात भी सामने आई। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन और CCTV फुटेज को भी जांच के दायरे में लिया है।
एक दिन पहले 18 स्पा सेंटरों पर हुई थी कार्रवाई
इस कार्रवाई से एक दिन पहले गुरुग्राम के सफायर मॉल में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शिनी और पुलिस टीम ने 18 स्पा सेंटरों पर रेड की थी। यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई और शनिवार सुबह करीब 3 बजे तक चली।
इस दौरान 30 मसाज गर्ल और 20 युवक पकड़े गए। कुछ स्पा सेंटरों के बाहर ताले लगे हुए मिले। पुलिस टीम ने कटर की मदद से ताले काटकर अंदर प्रवेश किया। अंदर कुछ युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले।
कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटरों के केबिनों से शराब, सिगरेट और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया था। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में कुछ युवतियों ने उन्हें देह व्यापार में जबरन धकेले जाने की बात बताई थी।
मोबाइल और CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस
एसीपी अभिलक्ष जोशी के अनुसार, पुलिस मौके से मिले मोबाइल फोन, CCTV फुटेज और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क और उससे संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाना है।
मामले में सदर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और फॉरेनर्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत नई FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब बरामद सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेजों और CCTV फुटेज की जांच के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
Akhil Mahajan