सोना चांदी हुआ सस्‍ता, जानें

21 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर गोल्ड ₹190 और चांदी ₹1,793 टूटी। जानें दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट।

सोना चांदी हुआ सस्‍ता, जानें

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर शुरुआती कारोबार में फिसले भाव
गोल्ड फ्यूचर करीब ₹190 टूटा, 1.53 लाख के आसपास ट्रेड
चांदी में भी बड़ी गिरावट, 1,700 रुपए से ज्यादा लुढ़की कीमत


 मंगलवार 21 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं दबाव में आ गईं।

एमसीएक्स पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 190 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया। सोना 1,53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,992 रुपए पर बंद हुआ था।

सुबह करीब 9:55 बजे सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,752 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ने 1,53,992 रुपए का हाई लेवल भी छुआ, लेकिन बाद में इसमें नरमी आ गई।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर करीब 0.71 प्रतिशत या 1,793 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,50,428 रुपए से की थी और कारोबार के दौरान इसका हाई 2,51,222 रुपए तक पहुंचा।

अगर स्पॉट मार्केट की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब 2,650 रुपए पर बिक रही है। वहीं 100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को लगभग 26,500 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा है, जहां 10 ग्राम के लिए करीब 2,750 रुपए देने पड़ रहे हैं।

अब बात करें देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट की।

दिल्ली/हरियाणा में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,440 रुपए।
22 कैरेट – 1,42,500 रुपए।
18 कैरेट – 1,16,620 रुपए।

मुंबई में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,290 रुपए।
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए।
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए।

चेन्नई में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,56,000 रुपए।
22 कैरेट – 1,43,000 रुपए।
18 कैरेट – 1,18,500 रुपए।

कोलकाता में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,290 रुपए।
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए।
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए।

अहमदाबाद में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,340 रुपए।
22 कैरेट – 1,42,400 रुपए।
18 कैरेट – 1,16,520 रुपए।

लखनऊ में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,440 रुपए।
22 कैरेट – 1,42,500 रुपए।
18 कैरेट – 1,16,620 रुपए।

पटना में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,340 रुपए।
22 कैरेट – 1,42,400 रुपए।
18 कैरेट – 1,16,520 रुपए।

हैदराबाद में सोना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,290 रुपए।
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए।
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगी।