गुरुग्राम के कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलास ने मंगेतर से मिलवाया, स्टेज पर शेखर चौधरी को लगाया गले; अंगूठी दिखाकर किया सगाई का ऐलान

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलास ने गुरुग्राम से सटे यशोभूमि में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया और सगाई की अंगूठी दिखाकर अपने रिश्ते का ऐलान किया।

गुरुग्राम के कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलास ने मंगेतर से मिलवाया, स्टेज पर शेखर चौधरी को लगाया गले; अंगूठी दिखाकर किया सगाई का ऐलान

लाइव कॉन्सर्ट के बीच मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस के सामने लेकर आईं जैस्मिन सैंडलास

स्टेज पर दौड़कर लगाया गले, सगाई की अंगूठी दिखाकर रिश्ते को किया सार्वजनिक

फैंस ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर किया स्वागत, दोनों ने मंच पर साथ किया डांस


गुरुग्राम।  म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर गायिका जैस्मिन सैंडलास ने अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सार्वजनिक रूप से मिलवाया। गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शनिवार रात आयोजित कॉन्सर्ट के बीच शेखर चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जैस्मिन उत्साहित नजर आईं और दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद उन्होंने शेखर का हाथ थामकर फैंस के सामने अपने रिश्ते का परिचय कराया और सगाई की अंगूठी दिखाकर अपने जीवन के नए अध्याय का ऐलान किया। अचानक हुए इस खास पल के बाद पूरा कॉन्सर्ट स्थल तालियों और फैंस की आवाजों से गूंज उठा। दर्शकों ने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर दोनों का स्वागत किया।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर से फैंस को मिलवाती जैस्मिन।

बीच कॉन्सर्ट में बदला माहौल, शेखर की एंट्री ने फैंस को दिया सरप्राइज

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलास अपनी हिट परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं। इसी बीच कार्यक्रम में एक खास पल आया और उनके मंगेतर शेखर चौधरी मंच पर पहुंचे। शेखर को देखते ही जैस्मिन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फैंस के सामने उन्हें अपने जीवन का खास हिस्सा बताया।

जैस्मिन ने मंच से अपने अंदाज में शेखर का परिचय कराया। इसके बाद उन्होंने फैंस को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई। इस घोषणा के साथ ही दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया। शेखर ने भी हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर के गले लगती जैस्मिन।

स्टेज पर गले मिलीं जैस्मिन, साथ डांस करते दिखा कपल

शेखर चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जैस्मिन दौड़कर उनके पास गईं और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने मंच पर साथ कुछ खास पल साझा किए और जैस्मिन के लोकप्रिय गाने पर कपल डांस भी किया। इस दौरान दर्शक लगातार तालियां बजाते रहे और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस पल को रिकॉर्ड किया।

कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर जैस्मिन और शेखर का स्वागत किया। मंच पर दोनों की मौजूदगी इस कार्यक्रम के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गई।

जैस्मिन ने कहा— ड्रीम टूर में जीवन के नए सफर की खुशी

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने अपने मौजूदा टूर को अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि अपने जीवन के नए सफर की खुशी को अपने जीवनसाथी और फैंस के साथ साझा करना उनके लिए खास अनुभव है। जैस्मिन की इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।

शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन बताए जा रहे हैं। जैस्मिन द्वारा सार्वजनिक मंच पर उनका परिचय कराने और सगाई की अंगूठी दिखाने के बाद दोनों का रिश्ता फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

हिट गानों से गूंजा यशोभूमि, शुरुआत से ही दिखा जैस्मिन का स्वैग

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यानी यशोभूमि में आयोजित कार्यक्रम में जैस्मिन ने अपने खास अंदाज में मंच पर एंट्री की। उनकी एंट्री के साथ ही पूरा आयोजन स्थल तालियों और दर्शकों के उत्साह से गूंज उठा।

जैस्मिन ने अपने कई लोकप्रिय और चर्चित गानों पर परफॉर्म किया। उनकी एनर्जी के साथ दर्शक भी झूमते नजर आए। कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने गायकी के साथ मंच पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। हालांकि, कार्यक्रम का सबसे बड़ा सरप्राइज उनके मंगेतर शेखर चौधरी की मंच पर एंट्री और सगाई की सार्वजनिक घोषणा रही।

‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर 2026’ पर हैं जैस्मिन सैंडलास

जैस्मिन सैंडलास इन दिनों अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर 2026’ को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर के तहत वह देश के कई बड़े शहरों में लाइव कॉन्सर्ट कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे शहर भी उनके टूर का हिस्सा बताए गए हैं।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि में आयोजित कॉन्सर्ट में संगीत और स्टेज परफॉर्मेंस के साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी घोषणा ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

जालंधर से शुरू हुआ संगीत का सफर, अमेरिका में बनाई अलग पहचान

जैस्मिन सैंडलास का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की ओर था और उन्होंने कम उम्र में गायकी शुरू कर दी थी। बाद में उनका परिवार अमेरिका चला गया, जहां उन्होंने अपनी पंजाबी संगीत जड़ों को आधुनिक वेस्ट कोस्ट और हिप-हॉप प्रभावों के साथ जोड़कर अपनी अलग पहचान बनाई।

संगीत की दुनिया में शुरुआती दौर उनके लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने संगीत को लोगों तक पहुंचाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। धीरे-धीरे उनकी आवाज और अलग म्यूजिक स्टाइल ने उन्हें पंजाबी संगीत की प्रमुख गायिकाओं में जगह दिलाई। आज भारत के साथ विदेशों में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।