अंकित बालियान का मर्डर करने करनाल से यूपी पहुंचे थे शूटर्स, 4 हिरासत में; मास्टरमाइंड की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस

अंकित बालियान हत्याकांड में चार संदिग्ध हिरासत में हैं। पुलिस ने 80 CCTV फुटेज खंगाले और चार राज्यों में मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज कर दी है।

अंकित बालियान का मर्डर करने करनाल से यूपी  पहुंचे थे शूटर्स, 4 हिरासत में; मास्टरमाइंड की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस

चार संदिग्ध शूटर्स हिरासत में, 80 CCTV फुटेज खंगाले
करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे हमलावर
मास्टरमाइंड की तलाश में यूपी, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें सक्रिय


हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने मामले में 4 संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान करीब 80 CCTV फुटेज खंगाले गए हैं। इसके साथ ही अंकित जिस जिम में जाते थे, उसके एंट्री रजिस्टर की भी जांच की गई है। SOG टीम को CCTV फुटेज के आधार पर चारों शूटर्स की पहचान हुई है। जांच में सामने आया है कि ये हमलावर हरियाणा के करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे।

अब पुलिस करनाल से बिडौली और बिडौली से शामली तक के पूरे रूट पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को आपस में जोड़कर हमलावरों की पूरी मूवमेंट ट्रेस कर रही है। हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों की कॉल डिटेल्स, क्राइम हिस्ट्री और हत्या के दिन की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें जांच में लगी हुई हैं। पुलिस अलग-अलग राज्यों और जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, जिम के रजिस्टर और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ को जांच का आधार बनाया गया है।

शूटर्स ने 26 अगस्त को अंकित जैसै ही जिम से निकले। कार में बैठते ही घात लगाए 4 शूटर्स ने 18 राउंड फायरिंग की।

जिम से निकलते ही अंकित पर बरसीं 18 गोलियां

6 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे अंकित बालियान की उनके जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने कार में बैठते ही 18 राउंड फायर किए। इनमें से 5 गोलियां अंकित को लगीं

घटना के दिन ही हरियाणा के गोगी गैंग ने फेसबुक पोस्ट करके हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। वहीं सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने भी वीडियो जारी करके हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, बाद में भूपेंद्र अपने दावे से मुकर गया था।

अंकित को 5 गोलियां लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

CCTV में सामने आई हमलावरों की पूरी तैयारी

जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज से पता चला कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी थी। शूटर्स 26 अगस्त को अंकित जैसे ही जिम से निकले, कार में बैठते ही घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की।

अंकित को 5 गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर 2 बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे।

27 अगस्त को चार हमलावरों का CCTV फुटेज बरामद हुआ था। इसमें सामने आया कि आरोपी करीब 2 घंटे से मार्केट में घूम रहे थे और करीब एक घंटे से जिम के बाहर घात लगाए बैठे थे। पुलिस को मिले एक अन्य CCTV फुटेज में भी साफ दिखाई दिया कि हमलावर अंकित के जिम से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।

2 बाइक से 4 शूटर्स पहुंचे हुए थे।

जिम के आसपास एक घंटे से ज्यादा रुके, पहले से कर रहे थे रेकी

SOG की जांच में सामने आया है कि हमलावर शामली पहुंचने के बाद अंकित के जिम के आसपास एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके थे। इस दौरान वे अंकित की गतिविधियों पर नजर रखते रहे और उसके जिम से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। इससे पहले शूटर्स करीब दो घंटे तक उसी मार्केट में घूमते रहे थे

शाम करीब 6:42 बजे अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

27 अगस्त को 4 हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ था। आरोपी करीब 2 घंटे से मार्केट में घूम रहे थे। एक घंटे से जिम के बाहर घात लगाए बैठे थे।

अब पुलिस करनाल से बिडौली और बिडौली से शामली तक लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को जोड़ रही है। जांच का मुख्य फोकस हमलावरों के वाहन, उसमें सवार लोगों और रास्ते में उनकी गतिविधियों की पहचान करने पर है।

कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों की फुटेज का मिलान शुरू किया है। पुलिस को उम्मीद है कि अलग-अलग स्थानों की रिकॉर्डिंग को जोड़ने से हमलावरों की पूरी मूवमेंट और इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान हो सकेगी।

SOG ने जिम का रजिस्टर खंगाला, कई लोगों से पूछताछ

शुक्रवार को सहारनपुर से SOG की टीम दोबारा शामली पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने जिम पहुंचकर एंट्री रजिस्टर की जांच की। इसके अलावा जिम और उसके आसपास मौजूद कई लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई।

SOG टीम CCTV फुटेज भी अपने साथ ले गई है। इन फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। इसके जरिए हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी गतिविधियों का मिलान किया जा रहा है।

अंकित की मौत के बाद परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। हत्याकांड के बाद पूरे शहर में प्रदर्शन हुआ और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

STF समेत कई टीमें तलाश में जुटीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित की हैं। ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर, STF और शामली पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। संदिग्ध ठिकानों पर दूसरे जिलों और राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।

पुलिस CCTV फुटेज, जिम के रजिस्टर, तकनीकी साक्ष्यों और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अब पूछताछ के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता की तलाश की जा रही है।

पुलिस को एक और सीसीटीवी बरामद हुआ। जिसमें साफ है कि हमलावर अंकित के जिम से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।

हत्या से पहले अंकित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था गाना

अंकित ने हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। इसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए।

अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाते थे। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी, 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए थे।

अंकित ने बुधवार शाम 6 बजे, यानी हत्या से ठीक एक घंटे पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर यही गाना पोस्ट किया था। इसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए।

गोगी ग्रुप ने जिम्मेदारी ली, भूपेंद्र ढींगरा ने भी किया था दावा

इस बीच, गुरुवार को हरियाणा के ‘गोगी ग्रुप’ नाम के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। इंस्टाग्राम पर गैंग से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर किया।

पोस्ट में लिखा गया कि अंकित उनके दुश्मनों का साथ देता था। उनके गोगी भाई के साथ हुई घटना पर अंकित ने गाना बनाया था और इसका अंजाम उसे मिल गया।

वहीं शाम को सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि जिम में अंकित से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शूटर बुलवाकर अंकित की हत्या करवा दी। हालांकि, बाद में भूपेंद्र इस दावे से मुकर गया था।

परिवार में सबसे छोटे थे अंकित

अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहे थे।

उनके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।

उनके बड़े भाई राजीव की अभी शादी नहीं हुई है और वह कोटा में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी दो बड़ी बहनें रीना और रितु हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

अंकित की शादी 6 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं। हालांकि, अभी अंकित और सीमा के बच्चे नहीं हैं।