सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, 24K गोल्ड 1.62 लाख के करीब
15 मई 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। 24 कैरेट सोना 1.62 लाख और चांदी 2.91 लाख रुपए प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है।
15 मई 2026 को सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं
24 कैरेट सोना 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा
चांदी का भाव भी 2.91 लाख रुपए प्रति किलो के पार बना हुआ है
देशभर में शुक्रवार 15 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में ऊंचा स्तर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में भी कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,52,350 से ₹1,62,650 प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना करीब ₹1,46,936 से ₹1,48,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर करीब ₹1,22,650 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण शादी-विवाह और निवेश के लिए सोना खरीदने वाले ग्राहकों की चिंता भी बढ़ती दिखाई दे रही है।
वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं। शुक्रवार को चांदी का भाव ₹2,88,000 से ₹2,91,760 प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज किया गया।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।
pooja