फरीदाबाद में दोस्तों संग खाना लेकर लौट रहे इकलौते बेटे की मौ*त
फरीदाबाद में बाटा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 23 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। वह दोस्तों संग खाना लेकर लौट रहा था।
फरीदाबाद में बाटा फ्लाईओवर के पास पिकअप की टक्कर से 23 वर्षीय साहिल की मौत
➤ दोस्तों संग खाना लेकर लौटते समय बाथरूम करने के लिए कार से उतरा था युवक
➤ पिकअप कब्जे में, हादसे के बाद ड्राइवर फरार; पुलिस ने तलाश शुरू की
फरीदाबाद शहर के बाटा फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ खाना लेकर कार से वापस लौट रहा था। रास्ते में बाथरूम करने के लिए कार रोककर जैसे ही वह नीचे उतरा, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान सिंह गेट, बल्लभगढ़ निवासी साहिल (23) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसके दोस्त उसे उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया। दोस्त उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया।
साहिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
दोस्तों संग खाना लेकर घर लौट रहा था साहिल
मृतक के चचेरे भाई अमित ने बताया कि साहिल अपने तीन दोस्तों के साथ खाना लेने गया था। खाना लेने के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार बाटा फ्लाईओवर के पास पहुंची तो साहिल ने बाथरूम करने के लिए कार रुकवाई।
साहिल कार से नीचे उतरा ही था कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साहिल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस पिकअप ने युवक को मारी थी टक्कर।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साहिल के दोस्तों ने बिना देर किए उसे उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया।
बीके अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
साहिल के दोस्त उसे लेकर बीके अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत की सूचना परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि साहिल परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मृतक के परिजनों ने बताया कि साहिल इकलौता बेटा था।
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।
पिकअप कब्जे में, ड्राइवर हादसे के बाद फरार
जांच अधिकारी पवन ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में शामिल पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।
Akhil Mahajan