दिवाली के दिन भाई ने ली भाई की जान
फरीदाबाद में जमीनी विवाद के चलते जीजा ने साले को गोली मार दी। गोली लगने से साला गंभीर घायल है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
➤ फरीदाबाद में जमीनी विवाद में चला खून, जीजा ने साले को मारी गोली
➤ गोली लगने से साला गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
➤ पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश शुरू की
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में जमीनी विवाद के चलते एक जीजा ने अपने साले पर गोली चला दी। गोली लगने से साला गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना रविवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, नंगला एनक्लेव निवासी आशीष और उसका साला रॉबिन के बीच एक जमीन के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार शाम रॉबिन अपने जीजा के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच बातचीत बहस में बदल गई।
बहस बढ़ने पर आशीष ने गुस्से में पहले रॉबिन की पिटाई की, फिर पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे रॉबिन के पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों और पड़ोसियों ने घायल रॉबिन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जीजा आशीष मेडिकल स्टोर संचालक है, जबकि साला रॉबिन बेरोजगार है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल लाइसेंसी थी या अवैध।
घटना की सूचना मिलते ही पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल रॉबिन का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपी आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
Author1