दिल्ली ब्लास्ट: हरियाणा मॉड्यूल से लिंक की जांच तेज,CCTV में दिखा आतंकी उमर, कार में ढाई घंटे बैठा रहा

दिल्ली ब्लास्ट: हरियाणा मॉड्यूल से लिंक की जांच तेज,CCTV में दिखा आतंकी उमर, कार में ढाई घंटे बैठा रहा

दिल्ली ब्लास्ट: हरियाणा मॉड्यूल से लिंक की जांच तेज,CCTV में दिखा आतंकी उमर, कार में ढाई घंटे बैठा रहा
  • CCTV फुटेज में संदिग्ध उमर मास्क लगाकर कार में बैठा दिखा

  • ढाई घंटे कार में बैठा रहा, ब्लास्ट से पहले एक पल भी नहीं उतरा

  • फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से लिंक, जांच में नया सुराग मिला


दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद अब जांच एजेंसियों को अहम CCTV फुटेज हाथ लगा है। फुटेज में धमाके से कुछ घंटे पहले एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है। माना जा रहा है कि इसमें आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर सवार था।

ब्लास्ट तक आतंकी उमर कार में ही बैठा रहा, तस्वीर दोपहर 3.19 मिनट की है।

फुटेज के मुताबिक उमर करीब ढाई से तीन घंटे तक कार में बैठा रहा और ब्लास्ट से पहले तक बाहर नहीं निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह किसी संकेत या साथी का इंतजार कर रहा था। जांच एजेंसियों को शक है कि उमर का कनेक्शन फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से है।

घटना वाली जगह को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने घेर लिया।

यह वही मॉड्यूल है जिसके जरिए पिछले हफ्ते 2900 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। इस केस में डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन शाहिद पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि कहीं दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग उसी नेटवर्क से तो नहीं हुई।

स्पेशल सेल ने मामला UAPA के तहत दर्ज किया है और आत्मघाती हमले की एंगल से जांच जारी है। शुरुआती रिपोर्ट में RDX के सबूत नहीं मिले, लेकिन कार के पिछले हिस्से में जबरदस्त विस्फोट हुआ था, जिसकी आवाज एक किलोमीटर तक सुनी गई।

इधर, गृह मंत्री अमित शाह आज इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। मीटिंग में IB चीफ और NIA अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।