दिल्ली विधानसभा में वीआईपी गेट तोड़कर घुसी कार स्पीकर, ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर फरार हुआ ड्राइवर

दिल्ली विधानसभा में वीआईपी गेट तोड़कर एक कार परिसर में घुस गई। नकाबपोश ड्राइवर स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर फरार हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

दिल्ली विधानसभा में वीआईपी गेट तोड़कर घुसी कार स्पीकर, ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर फरार हुआ ड्राइवर

➤ वीआईपी गेट का बैरिकेड तोड़कर विधानसभा परिसर में घुसी कार
➤ नकाबपोश ड्राइवर ने स्पीकर ऑफिस के पास रखा गुलदस्ता
➤ कार समेत आरोपी मौके से फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल


राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। एक यूपी नंबर की कार वीआईपी गेट का बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे विधानसभा परिसर में घुस गई, जिससे हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कार चला रहा व्यक्ति नकाब पहने हुए था। उसने परिसर के भीतर पहुंचकर स्पीकर के ऑफिस के पास एक गुलदस्ता रखा और इसके बाद तुरंत मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी तेजी से हुई कि सुरक्षा कर्मियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कार के घुसते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुलदस्ता रखने के पीछे क्या मकसद था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कार व आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। विधानसभा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का प्रवेश कई सवाल खड़े करता है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।