कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, हरियाणा से रणदीप सुरजेवाला को मिली अहम भूमिका

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें हरियाणा के रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी और सुक्खू समेत कई दिग्गज शामिल हैं।

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, हरियाणा से रणदीप सुरजेवाला को मिली अहम भूमिका

कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक किए घोषित
हरियाणा से रणदीप सुरजेवाला को मिली अहम जिम्मेदारी
सोनिया-राहुल-प्रियंका समेत सुक्खू और गहलोत भी सूची में शामिल



बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में हरियाणा के रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी शामिल किया गया है। सुरजेवाला को पार्टी का मजबूत प्रवक्ता और रणनीतिकार माना जाता है। कांग्रेस ने उन्हें बिहार में प्रचार की अहम जिम्मेदारी दी है, जिससे हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।

कांग्रेस द्वारा जारी सूची में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं — राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, चरणजीत सिंह चन्नी, और सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे कई बड़े नाम।

यह पहली बार है जब हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बिहार चुनाव में सक्रिय जिम्मेदारी मिली है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सुक्खू का संगठनात्मक अनुभव और रणदीप सुरजेवाला की धारदार राजनीतिक शैली प्रचार अभियान में प्रभावी साबित होगी।

कांग्रेस ने इस सूची में बिहार के कई स्थानीय चेहरों को भी शामिल किया है, जैसे कन्हैया कुमार, अजय राय, मीरा कुमार, पप्पू यादव, अल्का लांबा, जिग्नेश मेवाणी, पवन खेड़ा, और शकील अहमद
सूत्रों के अनुसार, पार्टी चाहती है कि यह टीम राज्यभर में कांग्रेस के “जनसंवाद अभियान” को नई ऊर्जा दे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि स्टार प्रचारकों की यह टीम बिहार में कांग्रेस की छवि को नया आयाम देगी। हरियाणा से रणदीप सुरजेवाला को शामिल किए जाने से राज्य की कांग्रेस इकाई को भी सक्रिय रूप से प्रचार में जोड़ा जाएगा।