अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। बॉबी देओल के इंटेंस किरदार और रहस्यमयी कहानी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
■ अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज
■ बॉबी देओल का इंटेंस अवतार देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
■ 5 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
➤ विस्तृत खबर
अनुराग कश्यप की मच अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। टीजर में बॉबी देओल का अलग और इंटेंस अंदाज देखने को मिला, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
करीब 1 मिनट 29 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत एक लाइव परफॉर्मेंस से होती है, जहां बॉबी देओल गाना गाते और स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद कहानी में अचानक बड़ा मोड़ आता है और उनका किरदार जेल में नजर आता है। इसके बाद टीजर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है।
बंदर टीजर - फोटो
टीजर में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की भी झलक दिखाई गई है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। हालांकि मेकर्स ने कहानी को पूरी तरह रहस्य में रखा है, लेकिन टीजर देखकर इतना जरूर साफ हो गया है कि फिल्म में सस्पेंस, ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट भरपूर होंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी कुछ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। यही वजह है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी सराहना मिल चुकी है। अब भारतीय दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है।
‘एनिमल’ के बाद एक बार फिर बॉबी देओल का डार्क और दमदार किरदार चर्चा में है। टीजर में उनका स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लुक और अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। दोनों इससे पहले ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी चर्चित कहानियों से पहचान बना चुके हैं। फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है।
मेकर्स के मुताबिक ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
pooja