हरियाणा में गिरफ्तार AAP MLA हरमीत पठानमाजरा पुलिस कस्टडी के दौरान फायरिंग कर फरार
AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा करनाल से गिरफ्तार होने के बाद पुलिस कस्टडी से फायरिंग कर फरार हो गए। MLA पर रेप केस, पत्नी संग विवाद और अश्लील वीडियो का मामला चल रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया।
-
AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा करनाल से गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से फायरिंग कर फरार
-
रेप केस, पत्नी संग विवाद और वायरल वीडियो मामले में घिरे MLA
-
पठानमाजरा बोले – राजनीतिक साजिश, दिल्ली टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है
पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। मंगलवार सुबह उन्हें हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था। पटियाला ले जाते समय रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और एक जवान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
आरोप है कि पठानमाजरा अपने समर्थकों के साथ स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर कारों में फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर जब्त कर ली है, लेकिन MLA स्कॉर्पियो में अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पंजाब और हरियाणा पुलिस उनकी तलाश में संयुक्त अभियान चला रही है।
गिरफ्तारी से पहले जारी किया वीडियो
गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने वीडियो जारी कर कहा था कि उन पर उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि “दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।”
पठानमाजरा ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में पटियाला में बाढ़ प्रबंधन पर सवाल उठाए थे और IAS अफसर किशन कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद, उनके गनमैन वापस ले लिए गए और अब रेप केस में पर्चा कर दिया गया है।
पुराने विवाद और आरोप
-
2022 में दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर का विवाद: गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाया था कि विधायक ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना उससे शादी कर ली। उन्होंने फेसबुक पर शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
-
अश्लील वीडियो विवाद: गुरप्रीत कौर ने एक कथित अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें पठानमाजरा वीडियो कॉलिंग के दौरान प्राइवेट पार्ट दिखाते नजर आए। इस पर MLA ने सफाई दी कि उन्हें इन्फेक्शन था और पत्नी के कहने पर उन्होंने वह दिखाया, लेकिन वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
-
कोर्ट में मामला: महिला की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने 1 सितंबर 2025 को FIR दर्ज की। MLA के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर का कहना है कि शिकायतकर्ता महिला पर खुद IT एक्ट के तहत 4–5 FIR दर्ज हैं और यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक दबाव का नतीजा है।
Akhil Mahajan