ग्रहण दोष से बढ़ेगी इन राशियों की चिंता, हर्षण योग से चमकेगी किस्मत,पढ़ें पूरा राशिफल
19 जून 2026 के राशिफल में ग्रहण दोष और हर्षण योग का प्रभाव दिखाई देगा। जानिए मेष से मीन राशि तक करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और धन की स्थिति।
➤ ग्रहण दोष के कारण वृष और कन्या राशि वालों को सेहत व मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है
➤ हर्षण योग मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर व धन लाभ के संकेत दे रहा है
➤ शुक्रवार को चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश के साथ कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के योग बन रहे हैं
19 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है। सुबह 10:07 बजे के बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मौजूद केतु के साथ मिलकर ग्रहण दोष का निर्माण करेंगे। इसका असर कुछ राशियों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्रवार को हर्षण योग, बुधादित्य योग, सुनफा योग, शंख योग और वाशि योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन शुभ योगों का लाभ कई राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में मिलेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर प्रगति के संकेत हैं। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि के लोगों को कार्यभार बढ़ने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है।
मिथुन राशि वालों की कम्युनिकेशन स्किल्स उन्हें सफलता दिला सकती हैं। व्यापार में नई डील और अवसर मिलने की संभावना है।
कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और निवेश संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं।
सिंह राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा और व्यापार में नए ग्राहक मिलने की संभावना है।
कन्या राशि के जातकों को ग्रहण दोष के कारण स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। कार्यों में देरी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
तुला राशि वालों को व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ मिलने के संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट और अवसर सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लिए दिन व्यापारिक लाभ और करियर उन्नति का रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं।
धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार विस्तार और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी गलती भी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है।
कुंभ राशि के जातकों को नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
मीन राशि के लिए दिन सबसे अधिक शुभ माना जा रहा है। हर्षण योग के प्रभाव से आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्रवार को शुभ कार्यों के लिए सुबह 8:15 से 10:15 बजे और दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक का समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। वहीं राहुकाल के दौरान नए कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी गई है।
pooja