आज का राशिफल: आयुष्मान और सौभाग्य योग से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
10 जून 2026 के राशिफल में आयुष्मान, सौभाग्य और शोभन योग का प्रभाव रहेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक भविष्यफल।
10 जून को आयुष्मान, सौभाग्य और शोभन योग का विशेष संयोग बनेगा
मेष, कर्क, तुला और मकर राशि को सौभाग्य योग का विशेष लाभ मिलने के संकेत
मेष, तुला और कुंभ राशि वालों को सेहत, फैसलों और कार्यों में सतर्क रहने की सलाह
10 जून 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन योगों का प्रभाव कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ राशि वालों को अपने निर्णयों और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।
चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से कई राशियों के करियर, कारोबार, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
करियर में सम्मान और उपलब्धि मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोतों पर ध्यान रहेगा। हालांकि कीमती सामानों की सुरक्षा और यात्रा के दौरान सतर्कता जरूरी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
वृषभ राशि (Taurus)
दिन खुशियां लेकर आएगा। नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें। नया घर खरीदने की योजना सफल हो सकती है।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 3
मिथुन राशि (Gemini)
कार्य क्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लाभ दे सकती है। विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7
कर्क राशि (Cancer)
कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1
सिंह राशि (Leo)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने विवाद खत्म होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बनेंगे। रुका हुआ लेनदेन पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 2
कन्या राशि (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। निवेश करते समय सावधानी बरतें और किसी की बातों में न आएं।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 7
तुला राशि (Libra)
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी जरूरी है। उधार लेने से बचें। राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने चाहिए।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 5
वृश्चिक राशि (Scorpio)
लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। व्यवसाय में फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
धनु राशि (Sagittarius)
व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पिता की सलाह से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 8
मकर राशि (Capricorn)
वाणी पर संयम रखना जरूरी रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। कारोबार में नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहना होगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि कार्यों में लापरवाही भविष्य में परेशानी बढ़ा सकती है। माता-पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: ब्लैक
शुभ अंक: 5
मीन राशि (Pisces)
मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है। कार्यस्थल पर कुछ लोग विरोधी बन सकते हैं। प्रेम जीवन में पुराने साथी की वापसी संभव है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1
pooja