हिमाचल में हरियाणा के श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक खाई में गिरा, 50 भक्त.......
हिमाचल के ऊना में पीर निगाह मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर मालवाहक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए।
➤ पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में खाई में गिरा मालवाहक वाहन
➤ हादसे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे समेत करीब 50 श्रद्धालु घायल
➤ राहगीरों ने निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया
हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार सुबह हरियाणा के विभिनन क्षेत्रों से आए रश्रद्धालुओं से भरा एक 14 टायर वाला मालवाहक वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में हुआ। वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होने के बाद मालवाहक सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में करीब 50 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेकने पहुंचा था। पानीपत, फतेहाबाद और हरियाणा के अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु अपने रिश्तेदारों के साथ इस जत्थे में शामिल हुए थे। श्रद्धालु रविवार को पीर निगाह पहुंचे थे। यहां उन्होंने माथा टेकने के साथ लंगर भी लगाया।
इसके बाद मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं को माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस अपने घर लौटना था। इसी दौरान पीर निगाह मंदिर से कुछ दूरी पर उतराई में वाहन चालक मालवाहक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा और उसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार, राहगीरों ने संभाला मोर्चा
वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लिया।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से भी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना ऊना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के बयान दर्ज करने शुरू किए।
घायल रमेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालु हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से एक साथ पीर निगाह आए थे। उन्होंने हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी और राहत कार्य के बारे में जानकारी दी।
हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों से आए थे श्रद्धालु
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से अपने रिश्तेदारों के साथ पीर निगाह पहुंचे थे। रविवार को यहां पहुंचने के बाद उन्होंने धार्मिक स्थल पर माथा टेका और लंगर भी लगाया था। मंगलवार सुबह उनका आगे माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब जाने तथा इसके बाद घर लौटने का कार्यक्रम था।
इसी यात्रा के दौरान पीर निगाह मंदिर के पास उतराई में मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। वाहन के खाई में गिरने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की।
पीर निगाह मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है कि पीर निगाह मार्ग पर मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के सफर का यह पहला हादसा नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले भी मालवाहक वाहन पलटने से हादसा हुआ था। इससे कुछ दिन पहले भी ऐसे वाहनों में लोगों की जान जोखिम में पड़ने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
बार-बार हादसे होने के बावजूद मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। इससे पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को हुए हादसे में करीब 50 श्रद्धालुओं के घायल होने के बाद एक बार फिर मालवाहक वाहनों में यात्रियों की आवाजाही को लेकर चिंता सामने आई है।
Akhil Mahajan