सूर्य का धनु में गोचर, 12 राशियों की बदलेगी किस्मत
सूर्य 16 दिसंबर 2025 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। जानिए किन राशियों को सफलता और किन्हें सावधानी बरतनी होगी।
• 16 दिसंबर 2025 को सूर्य का धनु राशि में गोचर, खरमास की होगी शुरुआत
• सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों पर पड़ेगा शुभ और अशुभ प्रभाव
• कुछ राशियों को करियर और धन लाभ, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा का कारक माना जाता है। सूर्य का गोचर जब भी होता है, उसका प्रभाव सभी राशियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इसी क्रम में सूर्य 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत होगी, जो 14 जनवरी 2026 तक रहेगा।
सूर्य का धनु राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। इस दौरान कुछ जातकों को करियर में तरक्की, आर्थिक मजबूती और सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियों और सावधानी का रहेगा। यह गोचर जीवन में नए बदलाव और परिस्थितियां भी पैदा कर सकता है।
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निवेश से लाभ के संकेत हैं। वृषभ राशि वालों को कारोबार में सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि आर्थिक नुकसान और कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए काम का दबाव बढ़ेगा और मानसिक तनाव रह सकता है। कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सिंह राशि वालों को करियर, धन और प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि के लिए सूर्य का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। तुला राशि वालों को भावनाओं में बहने से बचना होगा, जबकि वृश्चिक राशि के लिए यह समय खर्च और पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है।
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का अपने ही राशि में गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मकर राशि वालों को धैर्य रखने की जरूरत होगी, क्योंकि प्रयासों का फल देर से मिलेगा।
कुंभ राशि के लिए यह गोचर करियर में उन्नति और समाज में मान-सम्मान दिला सकता है। वहीं मीन राशि वालों को स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
Author1