सोनीपत में महिला यूट्यूबर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर दी मौ*त
हरियाणा के सोनीपत में एक महिला यूट्यूबर की हत्या कर दी गई। आरोपी बॉयफ्रेंड ने रस्सी से गला घोंटने के बाद सुसाइड की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।
➤ सोनीपत में महिला यूट्यूबर की हत्या, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार
➤ रस्सी से गला घोंटकर हत्या, आरोपी ने कहा शादी का दबाव डाल रही थी
➤ यूट्यूब पर बनाते थे हरियाणवी नाटक, 4 अक्टूबर को हुई वारदात
सोनीपत (हरियाणा): हरियाणा के सोनीपत जिले में एक महिला यूट्यूबर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। दोनों पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे और यूट्यूब पर हरियाणवी नाटक बनाते थे।
घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है। उस दिन युवक ने महिला का रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने महिला के परिवार को फोन कर कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की मां को इस बात पर संदेह हुआ और उन्होंने सदर थाने में युवक के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घटनास्थल से हत्या के स्पष्ट सबूत मिले। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इस वजह से उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी।
पुलिस ने युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मृतका और आरोपी दोनों कई महीनों से एक साथ यूट्यूब चैनल चला रहे थे, जहां वे हरियाणवी कॉमेडी और नाटकों के वीडियो अपलोड करते थे। घटना के बाद से इलाके में मौजूद यूट्यूबर समुदाय में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।
Author1