Watch: बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त मौत से लड़ाई-मुक्‍का मारकर गिराया, फ‍िर मरा समझकर लौटा आरोपी दोस्‍त और लात मारकर चला गया

हरियाणा के सोनीपत में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे गौरव पर अजय नागर नामक युवक ने हमला किया। आरोपी ने पहले मुक्का मारा, फिर दो बार गर्दन पर बाइक चढ़ा दी। गौरव गंभीर हालत में PGI रेफर, पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया।

Watch: बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त मौत से लड़ाई-मुक्‍का मारकर गिराया, फ‍िर मरा समझकर लौटा आरोपी दोस्‍त और लात मारकर चला गया

सोनीपत में दरिंदगी: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे लड़के पर युवक ने दो बार बाइक चढ़ाई, गंभीर हालत में PGI रेफर

चेहरे पर मुक्का मारकर गिराया, फिर गर्दन पर चढ़ाई बाइक — CCTV में कैद हुई वारदात

मरा समझकर आरोपी लौटा भी, लात मारकर भाग गया; पुलिस ने केस दर्ज किया



हरियाणा के सोनीपत में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे 17 वर्षीय गौरव पर एक युवक ने पहले बेरहमी से हमला किया, फिर उसकी गर्दन पर दो बार बाइक चढ़ा दी। युवक सड़क पर तड़पता रहा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है।

आरोपी युवक ने लड़के के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे वह जमीन पर जा गिरा।

बस स्टैंड के पास रोका और किया हमला
गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब एक बजे जब वह अपने दोस्त के जन्मदिन से घर लौट रहा था, तभी बस स्टैंड के पास गली के मोड़ पर अजय नागर नामक युवक ने अपनी बाइक उसके सामने अड़ाकर रोक ली। पुरानी रंजिश के चलते पहले गाली-गलौज की और फिर उसके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

दो बार गर्दन पर चढ़ाई बाइक, मरा समझकर लौटा भी
गौरव ने बताया कि अजय ने कड़े जैसे हथियार से चेहरे पर वार किया, फिर गर्दन के ऊपर से बाइक चढ़ा दी। आरोपी यहीं नहीं रुका — वह कुछ देर बाद वापस लौटा और देखा कि गौरव जिंदा है या नहीं। मरा समझकर उसने उसे लात मारी और फरार हो गया।


आसपास के लोगों ने गौरव को बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा और तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत के चलते रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। गौरव के मामा हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी ने उसे मारने की नीयत से वारदात की। गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता की 16 साल पहले बस हादसे में मौत हो चुकी है। घर में उसकी बीमार मां ही हैं, जिनका खर्च गौरव अपनी छोटी-मोटी आय से चलाता है।

10वीं के बाद गौरव ने पढ़ाई छोड़ दी थी और परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए बस स्टैंड के पास मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी की तलाश जारी शहर चौकी इंचार्ज ASI शिवमुनि ने बताया कि गौरव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। पुलिस ने आरोपी अजय नागर के खिलाफ BNS की धारा 109 और 126(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।