Video: दिल्ली में सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती: पेट और यूरिनरी इंफेक्शन से तबीयत खराब, राहुल गांधी साथ
सोनिया गांधी पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने कार्यक्रम रद्द कर मां के साथ समय बिताया।
■ सोनिया गांधी दो दिन से अस्पताल में भर्ती
■ पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते कराया गया एडमिट
■ राहुल गांधी ने मां के साथ रहकर रद्द किए कार्यक्रम
कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन Sonia Gandhi पिछले दो दिनों से दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती हैं। उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन की शिकायत के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस दौरान कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi अपनी मां के साथ अस्पताल में ही रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए बताया कि वे मां के कमरे में एक छोटे सोफे पर सो रहे थे और उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित थे। राहुल ने एक केरल की नर्स की सराहना करते हुए कहा कि वह पूरी रात हर घंटे उनकी मां का हालचाल लेने आती रहीं, जिससे उन्हें काफी सुकून मिला।
Last night, I was sleeping on a small sofa in my mother’s room at the hospital, and like any son, I was extremely worried about her health.
The whole night, I was comforted by only one thing. I was comforted by a nurse from Keralam who came in every hour to check on my mother.… pic.twitter.com/H3Y8Ltu3ai — Congress (@INCIndia) March 25, 2026
मां की तबीयत खराब होने के चलते राहुल गांधी ने अपने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी रद्द कर दिए। वे संसद भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए और केरल का निर्धारित दौरा भी स्थगित कर दिया। उनकी जगह कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि राहुल गांधी ने वर्चुअली संबोधन दिया।
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने न केवल अपनी मां की सेहत का जिक्र किया, बल्कि केरल की नर्सों की सेवा भावना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब केरल की महिलाएं देश और दुनिया भर में लोगों की सेवा में जुटी रहती हैं और कठिन समय में सहारा बनती हैं।
इसके बाद राहुल गांधी ने अपने भाषण में राजनीतिक मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार और केरल सरकार पर रोजगार के वादों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जबकि केरल सरकार ने 40 लाख नौकरियों की बात कही थी, लेकिन वर्षों बाद भी यह वादे पूरे नहीं हुए।
राहुल गांधी ने केरल में आगामी चुनावों को लेकर कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं को आर्थिक सहायता, वेलफेयर पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपए करना, हेल्थ इंश्योरेंस योजना और युवाओं के लिए बिना ब्याज लोन जैसी योजनाएं शामिल हैं। फिलहाल सभी की नजर सोनिया गांधी की सेहत पर बनी हुई है और पार्टी नेताओं व समर्थकों द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
Akhil Mahajan