सिरसा में दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस के टायर तले महिला की मौ*त

सिरसा में प्राइवेट बस से उतरते समय महिला टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है और महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

सिरसा में दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस के टायर तले महिला की मौ*त

सिरसा में प्राइवेट बस के टायर के नीचे आने से महिला की मौत

बस से उतरते समय हादसा, सिर बुरी तरह कुचलने से मौके पर दम तोड़ा

महिला की अभी तक पहचान नहीं, हादसे का VIDEO भी सामने आया


हरियाणा के सिरसा शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला प्राइवेट बस से उतर रही थी, तभी वह अचानक बस के टायर के नीचे आ गई। हादसे में उसका सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि महिला के शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस ऐलनाबाद से वाया डबवाली रूट पर चलती है। हादसा जीवन नगर से कुछ दूरी पर स्थित रंधावा पैलेस के पास हुआ। यह घटना वीरवार सुबह की बताई जा रही है।

हादसे के बाद बस को मौके पर ही रोक दिया गया। बस में बैठी सवारियां नीचे उतर गईं, जबकि सड़क से गुजर रहे वाहन चालक भी कुछ देर के लिए रुक गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है।

फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।