हरियाणा में दो बड़ी घटनाएं, एक में हमला तो दूसरी में हादसा

सिरसा में महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया, वहीं नारनौल में बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

हरियाणा में दो बड़ी घटनाएं, एक में हमला तो दूसरी में हादसा

सिरसा में घर में घुसकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
बेटे को कमरे में बंद कर हमलावरों ने किया हमला, CCTV सामने आया
नारनौल में खेतों के कुएं में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत


हरियाणा के सिरसा और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल से सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। सिरसा में जहां घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है, वहीं नारनौल में खेतों में घूमने गई बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिरसा शहर के कंगनपुरा रोड स्थित शिव नगर में देर रात घर में घुसकर हमलावरों ने परिवार पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता सोहन लाल के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उनकी पत्नी सुमित्रा ने जैसे ही गेट खोला, दीपांशु, हिमांशु, मनीष और पन्नीवाला मोटा निवासी जयसिंह अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए।पुलिस द्वारा निकाला गया महिला का शव।

आरोप है कि हमलावरों ने महिला को घसीटकर बाहर ले जाकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। बीच-बचाव करने आए बेटे रवि को कमरे में बंद कर दिया गया। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई और घर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान महिला के कानों की बालियां भी गायब हो गईं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर डंडे लेकर घर में घुसते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में BNS की विभिन्न धाराओं 333/115(2)/127(2)/351(2)/3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला से जुड़े गंभीर आरोपों की अलग से जांच की जा रही है।वहीं दूसरी घटना महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव मोहनपुर की है, जहां 72 वर्षीय कमला देवी की खेतों में बने कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कमला देवी खेतों में घूमने के लिए गई थीं, तभी उन्हें रास्ते में बना कुआं दिखाई नहीं दिया और वह उसमें गिर गईं।सिरसा में झगड़े के दौरान डंडे लेकर घर में घुसते हुए हमलावर। - Dainik Bhaskar

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना देखी और तुरंत ग्रामीणों व सरपंच को सूचना दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।