रोहतक सहित आसपास के जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई
हरियाणा के रोहतक सहित आसपास के जिलों में रविवार दोपहर 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र रोहतक से 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में रहा।
रोहतक सहित आसपास के जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई
भूकंप का केंद्र रोहतक से 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में रहा
हरियाणा में रविवार दोपहर रोहतक सहित आसपास के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र रोहतक से करीब 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में रहा।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर आया। भूकंप की गहराई जमीन की सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे थी।
हरियाणा में इससे पहले भी वर्ष 2025 के दौरान कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। अलग-अलग तारीखों पर झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और रोहतक सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए हैं।
भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक सक्रिय फॉल्ट लाइन मौजूद है। जब टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल होती है तो इसी फॉल्ट लाइन के कारण क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
Author1