नाग पंचमी पर बढ़ा सस्पेंस,एकता कपूर का बड़ा एलान, टीवी के बाद अब फिल्म बनेगी ‘नागिन’?

एकता कपूर ने नाग पंचमी पर नागिन फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने का एलान किया। फिल्म या वेब सीरीज बनेगी, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है

नाग पंचमी पर बढ़ा सस्पेंस,एकता कपूर का बड़ा एलान, टीवी के बाद अब फिल्म बनेगी ‘नागिन’?

नाग पंचमी पर एकता कपूर ने ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी को लेकर किया बड़ा एलान
11 साल तक टीवी पर राज करने के बाद अब छोटे पर्दे से आगे बढ़ेगी ‘नागिन’
फिल्म या वेब सीरीज पर सस्पेंस कायम, वीडियो में दिखीं नागिन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां

एकता कपूर की ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी छोटे पर्दे पर लंबे समय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है। साल 2015 में शुरू हुआ यह टीवी शो अब तक सात सीजन पूरे कर चुका है और टीआरपी के मामले में भी इसकी अलग पहचान रही है। अब करीब 11 साल तक छोटे पर्दे पर राज करने के बाद एकता कपूर ने इस चर्चित फ्रैंचाइजी को लेकर बड़ा एलान किया है।

नाग पंचमी के मौके पर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दीं और लिखा, ‘कुछ दिलचस्प आने वाला है’। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी में नागिन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों की झलक दिखाई गई है। इस एलान के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या अब ‘नागिन’ की कहानी टीवी से निकलकर फिल्म या वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने आने वाली है।

11 साल बाद छोटे पर्दे से आगे बढ़ेगी ‘नागिन’

एकता कपूर के सास-बहू वाले सीरियल लंबे समय तक टीवी पर लोकप्रिय रहे हैं, लेकिन ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी ने टीआरपी और लोकप्रियता के मामले में एक अलग मुकाम हासिल किया। साल 2015 में शुरू हुई इस फ्रैंचाइजी के अब तक सात सीजन आ चुके हैं।

नाग पंचमी पर साझा किए गए वीडियो में ‘नागिन’ के सफर की झलक दिखाई गई। वीडियो की शुरुआत मौनी रॉय से होती है और इसके बाद पिछले 11 वर्षों में नागिन के किरदार से जुड़ी अभिनेत्रियों की झलक दिखाई जाती है।

वीडियो के जरिए यह संकेत भी दिया गया कि अब यह फ्रैंचाइजी केवल छोटे पर्दे तक सीमित नहीं रहने वाली है। इसमें बताया गया है कि 11 वर्षों तक ‘नागिन’ ने छोटे पर्दे पर राज किया है और अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस प्रतिष्ठित फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है।

वीडियो में दिखीं ‘नागिन’ की चर्चित अभिनेत्रियां

‘नागिन’ के अब तक सात सीजन में कई अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनमें मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, सुरभि चांदना, अदा खान, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी शामिल हैं।

एकता कपूर द्वारा साझा किए गए वीडियो में इन सभी की झलक दिखाई गई है। वीडियो के सामने आने के बाद ‘नागिन’ के प्रशंसकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि फ्रैंचाइजी को अब किस नए रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

फिल्म बनेगी या वेब सीरीज, अभी साफ नहीं

एकता कपूर ने अपने एलान में यह स्पष्ट नहीं किया है कि ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी पर फिल्म बनाई जा रही है या फिर इसे वेब सीरीज के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने 11 साल के सफर को दिखाते हुए फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने की बात कही है, उससे नई अटकलों को जरूर हवा मिल गई है।

फिलहाल आधिकारिक तौर पर फिल्म या वेब सीरीज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में एकता कपूर का ‘कुछ दिलचस्प आने वाला है’ वाला संकेत ही सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

‘नागिन’ के नए सफर पर टिकी नजरें

एकता कपूर के इस एलान ने ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 11 वर्षों तक टीवी पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब इस कहानी को किस नए माध्यम और किस अंदाज में दर्शकों के सामने लाया जाएगा, इसका खुलासा होना बाकी है।

फिलहाल इतना साफ है कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ‘नागिन’ को टीवी से आगे ले जाने की तैयारी में है। अब यह फिल्म होगी या वेब सीरीज, इस पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।