नहर किनारे युवती की गोली मारकर हत्या!

रोहतक में नहर की पटरी पर 30 वर्षीय अज्ञात युवती का गोली लगा शव मिला। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस में रखा और पहचान के प्रयास शुरू किए।

नहर किनारे युवती की गोली मारकर हत्या!


• रोहतक में नहर पटरी पर अज्ञात युवती का शव मिला
• सिर में गोली मारकर हत्या, मौके पर फैला खून
• पुलिस ने शव 72 घंटे के लिए डेड हाउस में रखवाया



रोहतक जिले में जवाहर लाल नेहरू नहर की पटरी पर सोमवार दोपहर एक युवती का शव बरामद हुआ। युवती के सिर में गोली लगी हुई थी, जिससे उसके चेहरे पर पूरा खून जमा था। राहगीर ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। शव जेएलएन और बीएसपी नहर के बीच वाली पटरी पर पड़ा मिला था।

पुलिस के अनुसार एफएसएल टीम के पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया गया। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए डेड हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सभी थानों में सूचना जारी कर दी गई है।

एसएचओ राकेश सैनी ने बताया कि मृतका की पहचान होते ही हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने डेड हाउस में शव की विस्तृत जांच की है।

गांव मायना के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग के जेई सुशील राठी ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। युवती ने हरे रंग की साड़ी और स्वेटर पहन रखा था। पुलिस हत्या की वजह और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।