रेवाड़ी के राजीव यादव बने CM ऑफिस के सलाहकार अहीरवाल को मिला बड़ा सम्मान

रेवाड़ी के सिविल इंजीनियर राजीव यादव को मुख्यमंत्री कार्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंजीनियरिंग विभागों का सलाहकार नियुक्त किया गया है, जिससे अहीरवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रेवाड़ी के राजीव यादव बने CM ऑफिस के सलाहकार अहीरवाल को मिला बड़ा सम्मान

रेवाड़ी के राजीव यादव बने CM ऑफिस के सलाहकार
इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग विभागों की मिली जिम्मेदारी
अहीरवाल क्षेत्र में खुशी, इसे गौरव का क्षण बताया गया


रेवाड़ी के रहने वाले प्रख्यात सिविल इंजीनियर राजीव यादव को मुख्यमंत्री कार्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंजीनियरिंग विभागों का सलाहकार नियुक्त किए जाने के बाद पूरे अहीरवाल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस नियुक्ति को न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि बल्कि क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय माना जा रहा है।

राजीव यादव लंबे समय से सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी तकनीकी दक्षता, ईमानदार छवि और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकास कार्यों को नई दिशा देने में योगदान दिया है। अब उनकी नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को और गति मिलेगी

इस नियुक्ति पर पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पद के लिए एक योग्य, अनुभवी और कुशल व्यक्ति का चयन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजीव यादव अपने अनुभव और विशेषज्ञता के दम पर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

डॉ. खोला ने आगे कहा कि यह नियुक्ति अहीरवाल क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है और इससे यहां के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यादव अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। लोगों का मानना है कि इस नियुक्ति से न केवल रेवाड़ी बल्कि पूरे अहीरवाल क्षेत्र की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।