घर में आग लगने से हरियाणा कैडर रिटायर्ड IAS अफसर जिंदा जलर, मौत

गुरुग्राम में घर में आग लगने से हरियाणा कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और CCI के पहले चेयरमैन धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में AC ब्लास्ट की आशंका जताई गई है।

घर में आग लगने से हरियाणा कैडर रिटायर्ड IAS अफसर जिंदा जलर, मौत
  • आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत
  • प्रारंभिक जांच में AC ब्लास्ट के बाद आग लगने की आशंका
  • कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया के पहले चेयरमैन रह चुके थे धनेंद्र कुमार

हरियाणा कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन रहे धनेंद्र कुमार की गुरुग्राम स्थित आवास में आग लगने से मौत हो गई। इस घटना ने प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में स्थित उनके घर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़की। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद धनेंद्र कुमार इसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक धनेंद्र कुमार की जान जा चुकी थी। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और फायर विभाग की शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में तकनीकी खराबी या ब्लास्ट मानी जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।

धनेंद्र कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया के पहले चेयरमैन रहे और प्रतिस्पर्धा कानून के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह विभिन्न सार्वजनिक और नीतिगत विषयों पर सक्रिय रहते थे। उनकी पहचान एक कुशल प्रशासक, नीति विशेषज्ञ और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में थी।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व नौकरशाहों और विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन को सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।