अब मार्केट में आ गया दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम, क्या इससे सच में बढ़ जाती है परफॉर्मेंस?

सोशल मीडिया पर वायरल प्रोटीन कंडोम के दावे की सच्चाई जानिए, क्या यह सच में परफॉर्मेंस बढ़ाता है या सिर्फ मार्केटिंग ट्रेंड है।

अब मार्केट में आ गया दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम, क्या इससे सच में बढ़ जाती है परफॉर्मेंस?

प्रोटीन कंडोम का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
L-Arginine के जरिए परफॉर्मेंस बढ़ाने का किया जा रहा दावा
वैज्ञानिक प्रमाण नहीं, एक्सपर्ट्स ने बताया मार्केटिंग ट्रेंड


फिटनेस और हेल्थ इंडस्ट्री में इन दिनों एक अनोखा प्रोडक्ट “प्रोटीन कंडोम” सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा कंडोम होगा, जो न केवल सुरक्षा देगा बल्कि परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाएगा। इस दावे ने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ जिज्ञासा भी बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोडक्ट को फिटनेस इंफ्लुएंसर गोरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट) की ब्रांड BeastLife से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में “Protein goodness coming soon” और “world’s first protein condom” जैसे टीज़र सामने आए, जिसके बाद यह चर्चा तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग या पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कथित प्रोटीन कंडोम में L-Arginine नाम का अमीनो एसिड इस्तेमाल किया गया है। यह तत्व शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि त्वचा के संपर्क से इस तरह का प्रभाव साबित करने वाला कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है

इस प्रोडक्ट को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और वनीला फ्लेवर में पेश किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को अलग अनुभव मिलेगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह वास्तव में बाजार में आएगा या सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी या प्रमोशनल कैंपेन है।

इंटरनेट पर इस खबर को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। कई यूजर्स इसे अप्रैल फूल का मजाक मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक नया ट्रेंड बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे “प्री-वर्कआउट या पोस्ट-वर्कआउट” प्रोडक्ट तक कह दिया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कंडोम का मुख्य उद्देश्य गर्भनिरोध और यौन संक्रमण से सुरक्षा होता है। परफॉर्मेंस कई अन्य कारकों जैसे मानसिक स्थिति, शारीरिक फिटनेस और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। ऐसे में सिर्फ किसी एक प्रोडक्ट के जरिए परफॉर्मेंस बढ़ने का दावा करना फिलहाल वैज्ञानिक रूप से सही नहीं माना जा सकता