बाढ़ प्रभावित किसानों से बोले पीएम – केंद्र सरकार आपके साथ खड़ी है
PM Modi Punjab visit, Punjab flood relief, Modi announces 1600 crore, Punjab flood survey, NDRF flood operations
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
- बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर 1600 करोड़ रुपए की सहायता का ऐलान किया
- पीएम से एक किसान ने पेन भेंट कर पंजाब का भाग्य लिखने की बात कही
पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (9 सितंबर) को गुरदासपुर पहुँचे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ पीड़ितों, किसानों, राहत कार्यों में जुटे जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत सरकार राज्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी। इसी दौरान उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह राशि त्वरित राहत कार्यों और पुनर्वास के लिए दी जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सहारा मिल सके।
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने किसानों और बाढ़ पीड़ितों की बातें सुनीं। एक भावुक किसान ने उन्हें पेन भेंट किया और कहा – “आप इससे पंजाब का भाग्य लिख दीजिए।” पीएम ने इस gesture को किसानों के प्यार का प्रतीक बताते हुए स्वीकार किया। इसके अलावा पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री को धान की खराब हुई फसलें भी दिखाईं।
पीएम मोदी ने कहा – “ऐसे समय में किसी को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उसका हाल पूछने वाला कोई नहीं है। सरकार का कर्तव्य है कि बड़ी संवेदनशीलता से लोगों के साथ खड़ी हो।” उन्होंने किसानों और बाढ़ पीड़ितों से हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।
जानकारी के मुताबिक, पीएम ने इस दौरान 19 किसानों से मुलाकात की, जिनकी फसलें बाढ़ से पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने NDRF और SDRF के जवानों से बातचीत की और राहत कार्यों की समीक्षा की।
कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाने वाला रहा कि इस कठिन घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है और हर व्यक्ति की मदद सुनिश्चित की जाएगी।
Akhil Mahajan