मोदी की खास अपील, 7 अगस्त को पूरे देश में मनाएं राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस से पहले वीडियो जारी कर 7 अगस्त को पूरे उत्साह से हैंडलूम डे मनाने और भारतीय हथकरघा उत्पाद अपनाने की अपील की।
➤ पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर देशवासियों से की विशेष अपील
➤ हैंडलूम उत्पाद खरीदने, पहनने और सोशल मीडिया पर साझा करने का दिया संदेश
➤ बोले- बुनकर परिवारों की आय बढ़ाने और विकसित भारत के लिए बनें ब्रांड एंबेसडर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस से पहले देशवासियों के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा करते हुए लोगों से 7 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हैंडलूम उत्पाद खरीदना केवल कपड़े खरीदना नहीं, बल्कि देश के लाखों बुनकर और गरीब परिवारों की आजीविका को मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 7 अगस्त भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जैसे फ्रेंडशिप डे पूरे उत्साह से मनाया जाता है, उसी तरह राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस भी पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाकर और उनका प्रचार करके इस अभियान का हिस्सा बन सकता है।
वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे हैंडलूम से बने कपड़े खरीदें, पहनें और उनकी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें। उनका कहना था कि इससे अधिक लोग भारतीय हथकरघा उत्पादों की ओर आकर्षित होंगे और बुनकरों को बड़ा बाजार मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लाखों छोटे और गरीब परिवार अपने घरों में करघों पर कपड़ा तैयार करते हैं। इन परिवारों की मेहनत को पहचान और बाजार मिलना जरूरी है। यदि अधिक से अधिक लोग हैंडलूम उत्पाद अपनाएंगे तो बुनकरों की आय बढ़ेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि वे इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हैंडलूम पहनकर रील, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि भारतीय हस्तकरघा उत्पादों को देश और दुनिया में नई पहचान मिल सके।
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
आज कोई लाइव अपडेट्स उपलब्ध नहीं हैं।