एक्टर अक्षय कुमार के जबरन फैन हरियाणवी दंपति निकले मुंबई

पानीपत के अजीत और प्रियंका अक्षय कुमार से मिलने मुंबई की ओर रवाना। नई स्कॉर्पियो पर फिल्म जॉली एलएलबी 3 का प्रमोशन, हरियाणा संस्कृति को प्रमोट करने की अपील। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पहल।

एक्टर अक्षय कुमार के जबरन फैन हरियाणवी दंपति निकले मुंबई

➤ अजीत-प्रियंका अक्षय कुमार से मिलने मुंबई रवाना
➤ नई स्कॉर्पियो पर फिल्म जॉली एलएलबी 3 प्रमोशन
➤ हरियाणा संस्कृति को फिल्मों में प्रमोट करने की अपील

पानीपत से एक अनोखी और दिलचस्प पहल चर्चा में है। यहां के अजीत और उनकी पत्नी प्रियंका अक्षय कुमार के इतने बड़े प्रशंसक निकले कि उन्होंने उनके लिए एक नई स्कार्पियो कार खरीदी, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। खास बात यह है कि इस गाड़ी को अक्षय कुमार के पोस्टरों और उनकी फिल्मों के स्टिकर्स से सजाया गया है। पति-पत्नी का कहना है कि अब वे इसी गाड़ी से मुंबई रवाना होंगे और अपने चहेते सुपरस्टार से मुलाकात करेंगे।

अजीत और प्रियंका का सपना है कि अक्षय कुमार से आमने-सामने मिलकर उन्हें हरियाणा की संस्कृति को फिल्मों में प्रमोट करने की गुजारिश करें। प्रियंका ने कहा कि आजकल नई पीढ़ी जीन्स-टीशर्ट में ज्यादा दिखती है और धीरे-धीरे हरियाणवी पहनावा और परंपराएं पीछे छूट रही हैं। वे चाहती हैं कि अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार फिल्मों के जरिए इस संस्कृति को बढ़ावा दें।

पति-पत्नी का कहना है कि वे अक्षय कुमार की लगभग सभी फिल्में देखते हैं। प्रियंका मानती हैं कि भले ही वे फिल्मों के नाम याद न रख पाती हों, लेकिन अक्षय की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस उन्हें बेहद पसंद है। वहीं अजीत का कहना है कि यह उनका बचपन का सपना था कि एक दिन वे अक्षय कुमार से मिलें और शादी के बाद उनकी पत्नी की भी यही इच्छा रही है।

इस मुलाकात की तैयारी में अजीत-प्रियंका ने कोई कसर नहीं छोड़ी। नई गाड़ी पर करीब 2.5 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च कर उसे खास तरीके से तैयार कराया गया है। उनके साथ परिवार के सदस्य और बच्चे भी अलग गाड़ियों से मुंबई की ओर रवाना होंगे।

अजीत-प्रियंका के मुताबिक, अगर सीधे अक्षय कुमार से मुलाकात नहीं हो पाई, तो वे बॉलीवुड के अन्य हरियाणवी कलाकारों जैसे रणदीप हुड्डा, यशपाल शर्मा या बड़े निर्देशकों से अपील करेंगे कि वे उनकी मदद करें। फिलहाल इस कपल का वीडियो और उनकी तैयारी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।