नीतीश कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ : जानें कौन होंगे संभावित मंत्री

नीतीश कुमार गुरुवार को गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। जदयू ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना। पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेता समारोह में शामिल होंगे।

नीतीश कल लेंगे  मुख्यमंत्री पद की शपथ : जानें कौन होंगे संभावित मंत्री

  • नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया

  • 20 नवंबर को गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ

  • पीएम मोदी और कई राज्यों के सीएम शपथ समारोह में शामिल होंगे


बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को पटना स्थित सीएम हाउस में जदयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही उनकी अगली पारी के लिए सत्ता का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

अब जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार गुरुवार सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पुष्टि की कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

उधर, बीजेपी भी अपने विधायक दल की बैठक कर नेता का चयन करेगी। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी, जदयू, एलजेपी (आर), हम और आरएलएम के कुल 202 विधायक शामिल होंगे।

इस बैठक में सभी दल अपने-अपने नेताओं का समर्थन प्रस्तुत करेंगे और औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और पुनः सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। यह प्रक्रिया बुधवार शाम तक पूरी हो सकती है।

वहीं, चर्चा है कि नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जदयू कोटे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंगलवार को नीतीश कुमार खुद गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

20 नवंबर के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, मोहन यादव, भजन लाल शर्मा, देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तित्व, वैज्ञानिक, साहित्यकार और अनेक विशिष्ट लोग भी सभागार में शामिल होंगे।

मंगलवार को नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया।

जानें कब कब सीएम बनें नीतिश


नीति‍श कुमार ने कब-कब सीएम पद की ली शपथ नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनका ये कार्यकाल केवल साथ दिनों का था। इसके लिए नीतीश कुमार ने 3 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। दूसरी बार उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इसके लिए उन्होंने 24 नवंबर 2005 को शपथ ली थी। तीसरी बार 26 नवंबर, 2010 को शपथ ली और बीजेपी के साथ सत्ता में वापसी की। चौंथी बार साल 2015 में सीएम की कुर्सी संभाली। इसके लिए 22 फरवरी 2015 को शपथ ली। पांचवीं बार आरजेडी के साथ चुनाव लड़कर 20 नवंबर 2015 को सीएम पद की शपथ ली। छठी बार लालू यादव का साथ छोड़कर फिर से बीजेपी के साथ मिलकर 27 जुलाई 2017 को सीएम बने। सतवीं बार 16 नवंबर, 2020 को बीजेपी के साथ सरकार बनाई। अठवीं बार आरजेडी के साथ मिलकर 10 अगस्त 2022 को सरकार बनाई। नौवीं बार फिर से बीजेपी के साथ मिलकर 28 जनवरी, 2024 को मुख्यमंत्री बने। दशवीं बार एनडीए के साथ मिलकर 20 नवंबर को सरकार बनाने जा रहे हैं।