पत्नी की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड

कुरुक्षेत्र के दबखेड़ा गांव में युवक ने पत्नी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड

कुरुक्षेत्र में युवक ने पत्नी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की
पत्नी की हत्या के बाद युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या
घटना से एक दिन पहले सरपंच से तलाक को लेकर पूछताछ की थी



कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के दबखेड़ा गांव में मर्डर-सुसाइड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव निवासी रणदीप सिंह ने अपनी पत्नी निशा की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने गांव के तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।

इसके बाद वह दौड़ता हुआ तालाब में जाकर कूद गया।

घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सोमवार तड़के सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को घर से कब्जे में लिया गया, जबकि युवक का शव तालाब से गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक तालाब में कूदता नजर आ रहा है।

मृतक दंपती की पहचान रणदीप सिंह (35) और उसकी पत्नी निशा (32) के रूप में हुई है। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं, जो घटना के समय दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

युवक रणदीप ने तालाब में कूदने से पहले अपने जूते और सामान बाहर किराने पर ही रख दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल आने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले रणदीप सिंह ने गांव के सरपंच से तलाक लेने की प्रक्रिया को लेकर जानकारी भी ली थी।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि विदेशी नंबर से कॉल आने और पैसे ट्रांसफर से जुड़ा कोई पहलू हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।